Prabhat Times

जालंधर। (Horrific incident in Santokh pura of ​​Jalandhar, dead bodies of husband and wife found hanging in the house) इस समय की बड़ी खबर जालंधर से हैं। जालंधर के संतोखपुरा एरिया में लिव-इन रिलेशन में रहती महिला की मौत की खबर है।

पता चला है कि महिला की शव घर में रजाई में लिपटा मिला है। महिला के साथ रहने वाले विनोद फिलहाल फरार बताया गया है। महिला की मृत्यु कैसे हुई फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक संतोखपुरा में ब्लिस स्कूल के निकट ही एक घर में विनोद वासी धौगड़ी और रणदीप कौर दोनो पिछले लगभग डेढ दो साल से किराए पर रहे थे।

दोनो पहले से शादीशुदा थे। महिला का तलाक हो चुका था लेकिन विनोद का तलाक नहीं हुआ था। दोनो लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। दोनो के एक बच्चा भी है।

आज दोपहर लड़की का जीजा और बहिन दोनो संतोखपुरा पहुंचे। पीड़ित परिवार ने बताया कि घर से बदबू आ रही थी। जब गेट फांद कर देखा तो महिला का शव रजाई में लिपटा हुआ पड़ा हुआ था। सूचना तुरंत लड़के विनोद के परिजनों और पुलिस को दी गई।

लड़की के जीजा के मुताबिक लड़की की पहले शादी हुई थी, लेकिन फिर तलाक हो गया। उसका संपर्क विनोद वासी धोगड़ी के साथ हुआ। दोनो पिछले लगभग दो साल से संतोखपुरा में रह रहे थे।

लड़की के बहिन और जीजा के मुताबिक दोनों की शादी नहीं हुई थी। वे कुछ दिन पहले शादी करवाना चाहते थे, लेकिन वहां पता चला कि विनोद का तलाक नहीं हुआ है। ये तथ्य सामने आने पर शादी नहीं हो सकी।

लड़की के परिजनों ने बताया कि विनोद बीते दिन बच्चे को लड़की के परिवार के घर छोड़ गया। लड़की का फोन बंद जा रहा था। आज दोपहर यहां पहुंचे तो ये घटना का पता चला।

मौके पर पहुंचे विनोद के पिता के मुताबिक विनोद की पत्नी और बच्चा धौगड़ी में रहता है। वे परिवार को छोड़ कर यहां संतोखपुरा में रह रहा था।

पड़ौसियों ने बताया कि रविवार को लड़का लड़की में विवाद हुआ था। जिसके बाद से वे नज़र नहीं आए। थाना नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस द्वारा घर के गेट का ताला तुड़वाया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के पश्चात ही सही तथ्य सामने आएंगे। पुलिस द्वारा घर सील करके जांच की जा रही है। फिलहाल किसी को भी घर के भीतर नहीं जाने दिया जा रहा।

पुलिस के मुताबिक जिस घर में दोनो किराए पर रहते थे, घर का मालिक हिमाचल प्रदेश में रहता है।

Click Here

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1