Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय की उन्नत भारत अभियान टीम द्वारा ‘स्वास्थ्य एवं पोषण’ पर जागरूकता लेक्चर का आयोजन गांव गिल्ल में करवाया गया।
यह आयोजन रेड रिबन एवं एनएसएस के सहयोग से करवाया गया। इसका उद्देश्य गांववासियों को संतुलित खुराक, स्वस्थ खानपान व बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूक करना था।
यूबीए टीम की सदस्या श्रीमती शैफाली कश्यप ने आर्गेनिक व होममेड खाने के महत्व पर प्रकाश
डाला। रिटायर्ड मास्टर जगीर सिंह, सदस्य सरकारी स्कूल मैनेजिंग कमेटी ने भी कहा कि नशा मुक्त भारत समय की मांग है जिसमें भारत की युवा शक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
इस आयोजन के बाद रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें ‘से नो टू ड्रग्स’ के प्रति जागरूक किया गया।
यूबीए कोआर्डिनेटर डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता ने गांव की सरपंच श्रीमती अमनदीप कौर व सामाजिक कार्यकत्र्ता श्री सुरजीत सिंह का धन्यवाद किया।
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने टीम के प्रयास की सराहना की। टीम के इंचार्ज सुश्री हरमनु, इंचार्ज एनएसएस व डॉ. दीपाली इंचार्ज रेड रिब्बन क्लब थे।
——————————————————-












ये भी पढ़ें
- मान सरकार का शिक्षा में क्रांतिकारी योगदान : शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नया अध्याय शुरू
- ओ तेरी… DIG हरचरण भुल्लर के घर से मिला इतने करोड़ कैश, ज्यूलरी, जानें और क्या-क्या
- पंजाब सरकार का जनसेवा मॉडल ,₹510 CR की मेडिकल क्रांति ; होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर ने दी लाखों को नई जिंदगी
- वरिंदर सिंह घुम्मण के नाम पर रखा जाएगा डीसी और पुलिस कमिश्नर रेजिडेंस पार्क का नाम, नितिन कोहली 23 अक्तूबर को करेंगे उद्घाटन
——————————————————
————————————–











