Prabhat Times

नई दिल्ली। (hindu jagran munch mahesh khurana appeal PM modi) यूक्रेन रशिया युद्ध में फंसे भारतीयों के लिए सारा देश चिंतित है। देश के हर राज्य के छात्र और नागरिक यूक्रेन में हैं।
भारत सरकार द्वारा छात्रों को वापस लाने के लिए आपरेशन गंगा भी चल रहा है, लेकिन फिर भी जब तक सभी छात्र सुरक्षित नहीं लौट आते चिंता बनी हुई है।
अंता निवासी नरेश गुर्जर के बेटे अर्जुन गुर्जर भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। अर्जुन का परिवार चिंता में है। हिंद जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना ने अर्जुन के परिवार से मुलाकात की।
महेश खुराना ने अर्जुन के साथ वीडियो काल कर हाल जाना। महेश खुराना के मुताबिक अर्जुन ने बताया कि वे सुरक्षित स्थान पर हैं। रोजाना 20-25 छात्रों को भारत वापसी के लिए ले जाया जा रहा है।
उम्मीद है कि वे जल्द अपने घर होंगे। महेश खुराना ने बताया कि अर्जुन ने युद्ध में मारे गए छात्र नवीन रूसी सैनिकों ने मार डाला।
महेश खुराना ने नवीन की मौत पर दुःख जताया। हिंदू जागरण मंच द्वारा मौन धारण किया गया। महेश खुराना द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द और सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जाए।
—————————————————————————–

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें