Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (heroine smuggle arrest jalandhar rural police)  बार्डर पार से ड्रोन के ज़रिए हैरोईन मंगवा कर पंजाब में सप्लाई करने वाले तस्करों के मॉडयूल का जालंधर देहात पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने बार्डर एरिया की महिला सरपंच के पति व उसके दो साथियों को अरेस्ट कर 650 ग्राम हैरोईन बरामद की है।

जालंधर देहात के एस.एस.पी. मुखविन्द्र भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर पुष्प बाली को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर हैरोईन की सप्लाई देने के लिए विधिपुर फाटक के निकट से निकल रहे हैं।

सूचना मिलते ही एसपी आईपीएस जसरूप कौर के नेतृत्व में इंस्पेक्टर पुष्प बाली, एएसआई पिप्पल सिंह द्वारा नाकाबंदी के दौरान तस्कर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपा वासी जंडियाला गुरू को अरेस्ट किया। आरोपी से मौके पर 100 ग्राम हैरोईन बरामद की गई।

एस.एस.पी. मुखविन्द्र भुल्लर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि गोपा द्वारा हैरोईन की ये खेप बार्डर पार से मंगवाई गई थी।

जिला अमृतसर के थाना घरिंडा के गांव मुहावा की महिला सरपंच के पति रछपाल उर्फ भापा द्वारा बार्डर पार से मंगवाई गई थी।

एसएसपी मुखविन्द्र भुल्लर ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि महिला सरपंच का पति रछपाल द्वारा बार्डर पार के तस्कर शाह से संपर्क कर ड्रोन के ज़रिए हैरोईन की खेप मंगवाई जाती है।

एसएसपी ने बताया कि जांच में ये भी पता चला कि इस धंधे में उनके साथ राजदीप सिंह उर्फ राजा वासी कुणियां घरिंडा भी शामिल हैं।

एसएसपी ने बताया कि एसपी जसरूप कौर द्वारा गहराई से जांच के बाद रछपाल उर्फ भापा और राजदीप को उनके घर रेड करके अरेस्ट कर लिया। आरोपियों से 550 ग्राम हैरोईन और बरामद की गई।

एसएसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि इस गिरोह से जुड़ा एक संदीप सिंह उर्फ भुट्टी वासी जंडियाला गुरू भी शामिल है।

संदीप भी पाकिस्तान से हैरोईन मंगवाता है। संदीप पुलिस को 2 किलो हैरोईन की बरामदगी के केस में वांछित है।

बार्डर से पशुओं का चारा लाने के बहाने उठा लाते थे हैरोईन

एक सवाल के जवाब में एसएसपी मुखविन्द्र भुल्लर ने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों द्वारा हैरोईन तस्कर शाह के संपर्क किया जाता और उसके द्वारा भेजी गई लोकेशन से ये लोग हैरोईन के पैकेट उठा लाते। उक्त लोग पशुओं के लिए चारा लाने के बहाने बार्डर के नज़दीक जाते और चारे में ही हैरोईन पैकेट छिपा कर ले आते थे।

 

 

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

————————————————————–

देखें – जालंधर में मोबाइल विक्रेता द्वारा मारपीट की CCTV फुटेज

——————————————————————————-

देखें Video – देश का पहला राज्य बना पंजाब


देखें वीडियो –  डाक्टरों की लूट खत्म, सीएम भगवंत मान ने दिए सख्त आदेश

——————————————————————————–

Video – श्री देवी तालाब मंदिर में 1.21 लाख दीप प्रज्जवलित

——————————————————————————–

जालंधर में हुए एनकाउंटर का वीडियो

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1