Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (arms smuggling gang busted commissionerate jalandhar) कमिश्नरेट जालंधर पुलिस के बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बार्डर पार से हथियार तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरोह के सदस्यों से 3 पिस्तौल, 14 कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरिके के एंटी चलने वाले गैंगस्टर को उसके 3 गुर्गों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गैंगस्टरों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा हरिके निवासी गांव हरिके, तरन-तारन के रूप में हुई है।

पता चला है कि आरोपी हथियार और हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मांगवाते थे। जिसके बाद पूरे पंजाब में इसकी सप्लाई देते थे।

पूछताछ के बाद पुलिस ने एक-एक कर जस्सा सहित तीन को दबोचा।

पूछताछ में पता चला है कि जस्सा आंतकी लंडा के एंटी चलता है। लंडा के टारगेट पर भी जस्सा है।

जस्सा ने माना कि वह पहले लखबीर के साथ ही चलता था।

सूत्रों से पता चला है कि लंडा, जस्सा के लोगों पर कई बार जानलेवा हमला भी करवा चुका है। जस्सा ने माना कि ठेकेदारी के विवाद के बाद दोनों एक दूसरे से कभी नहीं मिले।

पता चला है कि जस्सा हरिके पिछले काफी समय से पाकिस्तानी तस्करों के लिंक में था। वह हथियार, हेरोइन सहित अन्य सामान भी पाकिस्तान से मंगवाता था।

इसे लेकर पंजाब में जस्सा के खिलाफ 15 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

————————————————————–

देखें – जालंधर में मोबाइल विक्रेता द्वारा मारपीट की CCTV फुटेज

——————————————————————————-

देखें Video – देश का पहला राज्य बना पंजाब


देखें वीडियो –  डाक्टरों की लूट खत्म, सीएम भगवंत मान ने दिए सख्त आदेश

——————————————————————————–

Video – श्री देवी तालाब मंदिर में 1.21 लाख दीप प्रज्जवलित

——————————————————————————–

जालंधर में हुए एनकाउंटर का वीडियो

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1