Prabhat Times

New Delhi नई दिल्ली। (helicopter crash nigeria access bank group ceo his wife son among six dead) अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में नाइजीरिया के एक्सेस बैंक ग्रुप के CEO सहित 6 लोगों की मौत हो गई।

एक्सेस बैंक नाइजीरिया का प्रमुख बैंक है। एक्सेस बैंक नाइजीरिया के सबसे बड़े बैंकों में शामिल है। हादसे की खबर से नाइजीरिया लोगों में शोक की लहर है।

यह घटना दक्षिण कैलिफोर्निया के मोहावी मरुस्थल में हुई। हादसे के कारण हेलीकॉप्टर में सवार नाइजीरिया के एक्सेस बैंक ग्रुप के CEO , उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, हेलीकॉप्टर शुक्रवार रात 10 बजे दुर्घटना का शिकार हुआ। उसमें सवार छह लोगों में एक्सेस बैंक के सीईओ हर्बर्ट विग्वे (57) भी शामिल थे।

इस हादसे में नाइजीरियाई स्टॉक एक्सचेंज ‘एनजीएक्स ग्रुप’ के पूर्व अध्यक्ष बैमोफिन अबिमबोला ओगुनबांजो की भी मौत हो गई।

नाइजीरिया के पूर्व वित्त मंत्री नगोजी अकोंजो-इवेला ने की पुष्टि

नाइजीरिया के पूर्व वित्त मंत्री नगोजी अकोंजो-इवेला ने मौत की पुष्टि की है। नगोजी इवेला अब विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘हर्बर्ट विग्वे, उनकी पत्नी और बेटे के साथ ही ओगुनबांजो की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत होने की खबर से बहुत दुखी हूं।’’

विग्वे की मौत से नाइजीरिया और बैंकिंग क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। विग्वे के नेतृत्व में ही एक्सेस बैंक की संपत्ति और उपस्थिति कई अफ्रीकी देशों में बढ़ी।

नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने जताया शोक

घटना पर नाइजीरियाई राष्ट्रपति के प्रवक्ता बायो ओनानुगा ने कहा, ‘‘विग्वे के पास एक्सेस होल्डिंग्स (मूल कंपनी) को अफ्रीका की सबसे बड़ी कंपनी बनाने की योजना थी।’’

वहीं प्रशासन ने पुष्टि की कि हेलीकॉप्टर ‘यूरोकॉप्टर ईसी 120’ में छह लोग सवार थे।

उसने रात करीब आठ बजकर 45 मिनट पर पाम स्प्रिंग्स एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और वह नेवाडा के बोल्डर शहर जा रहा था। इस घटना से नाइजीरिया में शोक की लहर है।

————————————————-

केजरीवाल, भगवंत मान ने घर घर जाकर बांटा राशन

———————————————————–

शनिवार को पंजाब आ रहे हैं केजरीवाल, शुरू  करेंगे ये सुविधा

दिल दहला देने वाला Video

देखें वीडियो – उत्तराखंड में भड़के दंगे

video – CM भगवंत मान ने कॉलोनाइजरों की दी सख्त चेतावनी

जालंधर में महिला को कुत्तों ने नौचा, Video

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1