Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (heat wave advisory to schools in punjab) पंजाब के कई जिलों में दिन का तापमान अब 40 डिग्री पार करने लग पड़ा है। घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

गर्मियों के इस मौसम में चलने वाली हीट वेव से स्टूडेंट्स को बचाने के लिए पंजाब शिक्षा विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

इसमें स्टूडेंट्स और टीचरों को उचित कपड़े पहनने से लेकर गर्मी से बचने के तौर तरीके बताए गए हैं।

विभाग ने तय किया है कि गाइड लाइन की कॉपी पंजाबी में ट्रांसलेट की जाएगी।

साथ ही इसे सारे स्कूलों लागू करवाया जाएगा।

सुबह मॉर्निंग असेंबली और फिजिकल एजुकेशन के पीरियड में स्टूडेंट्स को इस बारे में जागरूक किया जाएगा।

इन चीजों का स्टूडेंट्स को करना होगा पालन

स्टूडेंट्स और शिक्षकों को मौसम बारे ताजी जानकारी हासिल करने के लिए अखबार पढ़नी होगी या फिर टीवी व रेडियो से जानकारी हासिल करनी होगी।

मौसम के बारे बताने वाली वाली एप अपने फोन में डाउनलोड करने का सुझाव भी दिया गया है।

ज्यादा से ज्यादा पानी का प्रयोग करने की नसीहत दी गई है।

इसके साथ ही एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर आप दिल, किडनी या लीवर की बीमारियों से पीड़ित हैं और कम पानी पीते हैं।

ऐसे लोग डॉक्टरी सलाह के बाद तरल पद्वार्थ बढ़ाने का कदम उठाए।

ओआरस के घोल का प्रयोग करने का सुझाव दिया गया है।

इसी तरह घरों में तैयार किए जाने वाले तरल पदार्थ जैसे ही नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी, आदि तरल पदार्थ का प्रयोग किया जा सकता है।

वहीं, हमेशा ही हलके फीके रंग के कपड़े पहन बाहर जाए।

घर से बाहर जाने के लिए सिर और हाथों को अच्छी तरह ढक कर निकलना चाहिए।

टोपी और छाते का प्रयोग करना चाहिए। आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा व चमड़ी की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन का प्रयोग करे।

समय से पहले हो सकती हैं गर्मी की छुट्टियां

अचानक बढ़ी गर्मी के कारण शिक्षा विभाग चौकस है। तापमान में गर्मी के कारण छात्रों का बुरा हाल है।

सुबह तो छात्र जैसे तैसे स्कूल पहुंचते हैं, लेकिन दोपहर छुट्टी के समय छात्रों कों हीट वेव झेलनी पड़ रही है।

पता चला है कि शिक्षा विभाग द्वारा मौसम विभाग और सरकार के साथ बातचीत कर गर्मी की छुट्टियां समय से पहले करने के बारे में विचार विमर्श किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अगर गर्मी ऐसे ही तेजी से बढ़ी तो 1 जून से होने वाली गर्मी की छुट्टियां पहले भी हो सकती हैं।

बता दें कि बढ़ती गर्मी के कारण दिल्ली, मध्य प्रदेश, यू.पी. में गर्मी की छुट्टियां निर्धारित डेट से पहले ही करने का ऐलान किया जा चुका है।

30 लाख से अधिक स्टूडेंट करते है पढ़ाई

पूरे पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल है। इनमें तीस लाख से अधिक स्टूडेंटस पढ़ाई कर रहे है।

ऐसे में इन स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिए यह पहल की गई है। वहीं, इस काम में स्कूल की मैनेजमेंट कमेटियों का भी सहयोग लिया जाएगा।

———————————————————

ईरान में आसामान से बरसने लगी मछलियां, देखें वीडियो

———————————————————–

चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है ढल जाएगा, देखें वीडियो

——————————————————-

मास्टर सलीम के दफ्तर में चोरी…. देखें वीडियो

—————————————————-

BJP केंडीडेट सुशील रिंकू की पत्नी ने आप के लिए मांगे वोट, देखें वीडियो

—————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1