Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (BSP candidate Rakesh soman join AAP Hoshiarpur)पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका दिया है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में होशियारपुर से दलित नेता और बसपा के कैंडिडेट राकेश सोमन को आप में शामिल कर लिया है।

सीएम भगवंत मान ने राकेश सोमन का सम्मान करते हुए होशियारपुर से आप की जीत को सुनिश्चित बताया है।

पंजाब के होशियारपुर से BSP के उम्मीदवार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

बीएसपी के उम्मीदवार घोषित राकेश सोमन ने कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के काम से प्रभावित होकर ये कदम उठा रहे हैं।

सीएम भगवंत मान ने खुद राकेश सोमन की पार्टी ज्वाइन करने की वीडियो को शेयर किया।

राकेश सोमन को BSP ने होशियारपुर से भाजपा प्रत्याशी अनिता सोम प्रकाश, AAP के राज कुमार चब्बेवाल, कांग्रेस की यामिनी गोमर के सामने चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन नॉमिनेशन से पहले ही उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया।

दलितों के लिए काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री

राकेश सोमन ने बसपा छोड़ने और आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद कहा कि हर गरीब को अच्छी सेहत सुविधाएं और अच्छी शिक्षा देना पुण्य का काम है।

जो कार्य आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किए हैं, वे उससे प्रभावित हुए हैं।

चाहे वे गरीब बच्चों, चाहे वे काम दलितों के लिए हैं और चाहे वे बेरोजगारों के लिए है।

इन कामों से वे काफी प्रभावित हैं और आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं।

———————————————————

ईरान में आसामान से बरसने लगी मछलियां, देखें वीडियो

———————————————————–

चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है ढल जाएगा, देखें वीडियो

——————————————————-

मास्टर सलीम के दफ्तर में चोरी…. देखें वीडियो

—————————————————-

BJP केंडीडेट सुशील रिंकू की पत्नी ने आप के लिए मांगे वोट, देखें वीडियो

—————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1