Prabhat Times

चंडीगढ़। कनाडा में हुए नैंसी ग्रेवाल की हत्या की जिम्मेवारी आकाश हरिके और सुख संधू ग्रुप ने ली है।

सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में आकाश हरीके ने कहा है कि नैंसी ग्रेवाल उनके धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां करती थी जिसकी वजह से उसे मारा गया। प्रभात टाइम्स सोशल मीडिया पर डाली गई इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। एजेंसियो द्वारा इस पोस्ट की सत्यता की जांच शुरू की गईं है।

पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और नर्स नैन्सी ग्रेवाल की हत्या खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर की गई थी। गैंगस्टर आकाश हरिके ने नैन्सी की हत्या का जिम्मा लिया है। एक पोस्ट कर कहा कि वो धर्म के खिलाफ बोलती थी, इसलिए उसे निपटा दिया।

नैन्सी 2018 में कनाडा जाने के साथ ही विवादों में रही। हर किसी पर विवादित टिप्पणियां नैन्सी की मौत का कारण बन गईं। खासकर कनाडा के गुरुद्वारों में खालिस्थानियों के कब्जे के वीडियो डालने से नैन्सी कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई।

इससे पहले हुए 2 बार हमलों में नैन्सी बच निकली थी। नैन्सी की मां ने बताया कि बेटी के कत्ल का कारण उसका न डरना बना। खालिस्तानी चाहते थे कि वो उनके साथ काम करे। विवादित टिप्पणियों पर माफी मांगे। लेकिन नैन्सी ने ऐसा करने से मना कर दिया था। मां ने कहा कि जंग न होती तो शायद मैं वहां होती और बेटी जिंदा होती।

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel