Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। महानगर जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर के कोट सद्दीक रोड़ पर अमन इंकलेव में 72 वर्षीय हरीश कुमार की गोली लगे से मौत हो गई है।

कहा जा रहा है कि हरीश कुमार अपनी लाईसेंसी दोनाली साफ कर रहे थे कि अचानक गोली चल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक काला संघिया रोड़ निवासी हरीश कुमार (72) आज शाम अपने घर में मौजूद थे।

शाम के समय उन्हें उनकी अपनी लाईसेंसी दोनाली से गोली चल गई। गोली हरीश कुमार के लगी और उनकी मौत हो गई।

सूचना तुरंत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हरीश कुमार कुछ माह से बीमार थे, जिसके कारण उन्होनें अपनी लाईसेंसी दोनाली साफ नहीं की थी।

आज शाम वे सब घर के बाहर ही बैठे थे और हरीश कुमार दोनाली साफ कर रहे थे कि अचानक गोली चल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel