Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। डिप्स संस्थान अत्यंत गर्व और हर्ष के साथ सूचित करता है कि सहोदया द्वारा आयोजित फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में डिप्स हरियाना के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनात्मकता के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डिप्स टांडा के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।
यह उपलब्धियाँ विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा प्राचार्याओं श्रीमती मोनिका सचदेवा (डिप्स हरियाना) और सुश्री दिव्या चावला (डिप्स टांडा) के प्रेरणादायी नेतृत्व का परिणाम हैं।
डिप्स संस्थानों के एम.डी. तरविंदर सिंह, सी.ए.ओ. रामनीक सिंह, सी.ए.ओ. जशन सिंह तथा सी.ई.ओ. सुश्री मोनिका मंडोत्रा ने दोनों संस्थानों की टीमों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि डिप्स परिवार के विद्यार्थी हर मंच पर अपनी कला, प्रतिभा और मेहनत से संस्थान का गौरव बढ़ाते हैं।
डिप्स संस्थान इन विजयी विद्यार्थियों को दिल से शुभकामनाएँ देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
——————————————————-












ये भी पढ़ें
- मान सरकार का शिक्षा में क्रांतिकारी योगदान : शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नया अध्याय शुरू
- ओ तेरी… DIG हरचरण भुल्लर के घर से मिला इतने करोड़ कैश, ज्यूलरी, जानें और क्या-क्या
- पंजाब सरकार का जनसेवा मॉडल ,₹510 CR की मेडिकल क्रांति ; होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर ने दी लाखों को नई जिंदगी
- वरिंदर सिंह घुम्मण के नाम पर रखा जाएगा डीसी और पुलिस कमिश्नर रेजिडेंस पार्क का नाम, नितिन कोहली 23 अक्तूबर को करेंगे उद्घाटन
——————————————————
————————————–











