Prabhat Times

Gaya गया। (girls trapped in waterfall in lagurahi hill of gaya) बिहार के लगुराही पहाड़ी पर बड़ा हादसा हुआ है। पिकनिक मनाने गई 6 लड़कियां बाढ़ के पानी में बह गई। वहां मौजूद लोगों ने बमुश्किल लड़कियों को बचाया।

जानकारी के इस दौरान तीन लड़कियां पानी के तेज बहाव में फंस गई। स्थानीय युवाओं ने तीनों लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक गयाजी के इमामगंज के लगुराही जलप्रपात के नीचे युवा, युवतियों, बच्चों एवं अन्य लोग स्नान कर रहे थे।

वहीं तेज बहाव आ गया। इसमें तीन लड़कियां बहने लगीं। इस दौरान वहां पर कुछ देर के लिए आपाधापी का माहौल कायम हो गया।

वहीं उस मंजर को देख वहां पर मौजूद लोगों ने पानी के तेज बहाव में बह रही सभी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

चंद मिनट में ही लोगों की जान जोखिम में पड़ गई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार दोपहर में मौसम सामान्य था। बड़ी संख्या में लोग जलप्रपात का आनंद ले रहे थे।

तभी अचानक पहाड़ी इलाकों से भारी मात्रा में पानी नीचे गिरने लगा, जिससे जलप्रपात में तेज बहाव आ गया।

चंद मिनट में ही नीचे मौजूद लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। स्थानीय ग्रामीणों और मौके पर तैनात कर्मियों की सतर्कता और तत्परता की बदौलत समय रहते पानी के तेज बहाव में बह रही सभी लड़कियों को बाहर निकाल लिया गया।

वहीं इस घटना में में एक बच्ची को पहाड़ के चट्टानों में चोट लगने से घायल हो गई। जिसे आसपास के सहयोग से पास के डॉक्टर के पास इलाज कराया गया।

फिलहाल बच्ची की स्थिति सामान्य है। इधर, इस घटना के बाद वहां पर स्नान कर रहे लोग डर के मारे वहां से चले गए। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो

——————————————-

ये भी पढ़ें 

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1