Prabhat Times
चंडीगढ़। LPG Cylinder Update: ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से भारत के तेल और गैस के आयात में मुश्किल आ रही है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से ग्लोबल सप्लाई चेन टूट गई है.
गैस और तेल के संकट से निपटने के लिए बीते कुछ दिनों में सरकार ने कई नियमों में बदलाव किया है.
चाहे LPG सिलेंडर के रेट हो या बुकिंग की समयसीमा, चाहे पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती हो या फिर सदियों से गायब कोरोसिन तेल की वापसी.
युद्ध संकट के बीच भारत में तेल और गैस से जुड़े कई नियम बदले गए हैं. अब एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. आज से पेट्रोल पंपों पर भी सिलेंडर की बिक्री की जाएगी.
केरोसिन के बाद पेट्रोल-पंप पर मिलेगा सिलेंडर
केंद्र सरकार ने रविवार को फैसला किया है कि राशन की दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पंप पर भी केरोसिन तेल मिल मिलेगा.
सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल पंपों से केरोसिन बेचने की इजाजत मिल गई. अब एक और फैसले किया गया है, जिसके मुताबिक अब पेट्रोल पंपों पर सिलेंडरों की बिक्री की जाएगी.
आज शाम से इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर छोटे कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर बेचे जाएंगे. 5 किलो वाले इन सिलेंडरों को लोग पेट्रोल पंपों से खरीद सकेंगे.
पेट्रोल पंप पर मिलेगा LPG सिलेंडर
गैस संकट और एजेंसियों के बाहर लगती लंबी लाइन से लोगों की बढ़ती मुश्किल को कम करने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है.
सरकार ने छोटे गैस सिलेंडर की बिक्री को आसान कर दिया है.
नए नियम के तहत सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर भी अब 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर मिलेगा.
पेट्रोल पंप मालिक अब 5 किलो वाला घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर बेच सकेंगे.
हालांकि, इंडियन ऑयल ने इस सुविधा का ऐलान तो कर दिया है लेकिन फिलहाल सिलेंडर इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर उपलब्ध नहीं है.
पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों के मुताबिक़ आज शाम से ये सिलेंडर पेट्रोल पंप पर रखे जाएंगे.
सिलेंडर के नियम और दाम
पेट्रोल-पंपों पर मिलने वाले छोटू सिलेंडर यानी की 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम अलग-अलग होंगे.
अगर बिना कनेक्शन के सीधे आप छोटू सिलेंडर ले जाना चाहते हैं तो आपको 1476 रुपये खर्च करने होंगे.
अगर आप छोटू सिलेंडर बदलकर दूसरा सिलेंडर लेना चाहते हैं तो 976 रुपया और अगर सिर्फ रिफिंलिंग करवाना चाहते हैं तो 586 रुपया खर्च करना होगा.
क्या है पेट्रोल पंप पर केरोसिन रखने का नियम
केंद्र सरकार ने तेल-गैस संकट के बीच पेट्रोल-पंपों पर केरोसिन बेचने की इजाजत दे दी.
सप्लाई को आसान बनाने के लिए अगले 60 दिनों के लिए यह इजाजत दी गई है.
जरूरतमंदों को समय पर तेल मिल सके, इसलिए अब पेट्रोल पंपों पर केरोसिन तेल भी मिलेगा.
इसके लिए सरकार ने नियम तय किए हैं. जिसके मुताबिक कुछ शर्तों का पालन करना जरूरी है.
हर जिले में अधिकतम 2 पेट्रोल पंपों पर केरोसिन की बिक्री होगी.
पेट्रोल पंपों पर अधिकतम 5000 लीटर तक केरोसिन रखा जाएगा. सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा. उन्हें पूरा रिकॉर्ड मेनटेंन करना होगा.
———————————————–


ये भी पढ़ें
- …अब 14.2 किलो नहीं सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ इतनी गैस! LPG संकट के बीच सरकार का ‘प्लान-बी’
- बड़ी राहत! LPG को लेकर सरकार ने दिए ये अहम आदेश
- पिछली सरकारों की नाकामी से बंद हो गए थे सांस्कृतिक मेले, अब ‘रंगला पंजाब’ के रंग दिखाई देने लगे हैं: मान
- सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।









