Prabhat Times
Gurdaspur गुरदासपुर। (gangster jaggu bhagwanpuria mother and relative murdered in gurdaspur) पंजाब के गुरदासपुर में कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और बॉडीगार्ड की हत्या कर दी गई।
गैंगस्टर की मां हरजीत कौर (52) और बॉडीगार्ड करणवीर सिंह(29) घर के बाहर गाड़ी में मौजूद थे, तभी बाइक पर आए 2 हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
शुरुआती जांच में सामने आया कि निशाना करणवीर था। करणवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ गोलियां जग्गू की मां को भी लगीं।
उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरजीत को 6 और करणवीर को चार गोलियां लगीं। गोलियां मारने का सीसीटीवी भी सामने आया है।
लॉरेंस के विरोधी बंबीहा गैंग से जुड़े 3 गैंगस्टरों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी ली है। इनमें 2 गैंगस्टर प्रभू दासुवाल और कौशल चौधरी हरियाणा के हैं।
पुलिस इस घटना को आपसी गैंगवार से जोड़कर देख रही है, क्योंकि जग्गू पंजाब में लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। कई विरोधी गैंग से उसका टकराव रहा है। आज दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
घर के बाहर गाड़ी में मौजूद थी गैंगस्टर की मां
जानकारी के मुताबिक घटना वीरवार रात बटाला के अर्बन एस्टेट इलाके में सामन आई है। हरजीत कौर करणबीर के साथ गाड़ी में कहीं गई थी।
वह रात को घर लौट आईं। अभी वह घर के बाहर गाड़ी में मौजूद थी। ड्राइविंग सीट पर करणवीर मौजूद था, जबकि हरजीत साथ वाली सीट पर बैठी हुई थी।
इसी दौरान दो युवक कार की ड्राइविंग सीट की तरफ आए और फायरिंग शुरू कर दी। लगातार फायरिंग की गई। फायरिंग करके युवक मौके से फरार हो गए।
बटाला पुलिस के मुताबिक रात पौने 10 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुटी हुई है। मृतक करणवीर के परिवार के बयान लिए जा रहे हैं। करणवीर भिखीवाल का रहने वाला था।
गैंगस्टरों ने पोस्ट में क्या लिखा-
गैंगस्टरों ने पोस्ट में लिखा- सत श्री अकाल मेरे सच्चे वीर को, जो बटाला में करणवीर का कत्ल हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं डोनी बल बिल्ला मांगा, प्रभू दासूवाल और कौशल चौधरी लेते हैं। यह जग्गू का सारा काम संभालता था। ये भगोड़ा व्यक्ति इसके हथियार और पैसे संभालता था।
गोरे बरयाड़ की हत्या का बदला लिया:पोस्ट में आगे लिखा- आज हमने इसे मार कर अपने भाई गोरे बरयाड़ की हत्या का बदला लिया। जबकि इसे पता था कि गोरे का हमारे साथ कोई लेना देना नहीं था। पर आज हमने जायज हत्या की है और आगे से हमारा कोई भाई नाजायज मरता है, तो यह भुगतान के लिए तैयार रहें। जो भी हमारे बारे अन्य भी बोल हैं, वे भी तैयार रहें। वाहेगुरु महर करे।
किराए के मकान में रहती थी गैंगस्टर की मां मिली जानकारी के अनुसार हरजीत कौर बटाला में किराए के घर में अकेले रह रही थी। जग्गू जेल में बंद है, जबकि उनका दूसरा बेटा विदेश में बसा हुआ है। वहीं बेटी की शादी हो चुकी है।
असम की जेल में बंद है जग्गू भगवानपुरिया
जग्गू भगवानपुरिया गुरदासपुर के भगवानपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या, फिरौती, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी और गैंगवार से जुड़े अब तक 128 केस दर्ज हैं।
पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में भी जग्गू भगवानपुरिया का नाम सामने आया था। इस घटना में उसने लॉरेंस बिश्नोई का साथ दिया था।
इसके बाद दोनों गैंगस्टर एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन गए। तरनतारन की गोइंदवाल जेल में गैंगवार हुई थी। इस दौरान जग्गू के साथी मनदीप तूफान और मोहना मानसा का मर्डर हुआ।
लॉरेंस के करीबी गोल्डी बराड़ ने पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी ली थी। तब से ही दोनों में दुश्मनी बढ़ गई है। जग्गू को मार्च 2025 में बठिंडा की जेल से असम के सिलचर में शिफ्ट किया गया था।
——————————————-
ये भी पढ़ें
- FASTag से चालान, इंश्योरेंस ले लेकर पार्किंग तक हो जाएंगी ये सब पेमेंट
- जालंधर की इस पॉश कालोनी में NIA की बड़ी रेड, इलाके में मचा हड़कंप
- “परमात्मा से रिश्ता लेन-देन का नहीं, प्यार का होना चाहिए” जालंधर में प्यार की दौलत बरसा गए निरंकारी राजपिता रमित जी
- बिक्रम मजीठिया की अरेस्ट के बाद विजिलेंस का बड़ा खुलासा! 100, 200 नहीं इतने सौ CR का गड़बड़झाला
- आप ने जालंधर, कपूरथला सहित इन जिलों में बदले हल्का इंचार्ज
- फगवाड़ा से हरजी मान को आप ने दी बड़ी जिम्मेदारी
- 10वीं परीक्षा पर CBSE का बड़ा फैसला, साल में इतनी बार होंगे फाइनल एग्ज़ाम
- फिर विवादों में अरमान अस्पताल! स्पाइन सर्जरी के दौरान मरीज की मौत
- विजिलेंस अफसरों से नोकझोंक के बाद बिक्रम मजीठिया पर सख्त एक्शन, जानें क्या है मामला
- ChatGPT पर हुई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाले सच, जानें सब
- एग्रेसिव मोड पर Nitin Kohli! बस, अब बातें खत्म…
- सिंधु नदी पर केंद्र का जब्रदस्त प्लान! पंजाब समेत इन राज्यों को होगा फायदा ही फायदा
- जालंधर के लोग नोट कर लें ये नंबर… होगी हर समस्या हल… नितिन कोहली ने इस जगह खोला दफ्तर