



Prabhat Times
जालंधर। सरदारनी वरिन्द्र कौर जी की 10वीं बरसी के मौके पर एनएचएस अस्पताल के सहयोग से मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर लगाया जा रहा है।
चिकित्सा कैंप 27 अप्रैल दिन सोमवार को दुकान नंबर 92, नई सब्जी मंडी, मकसूदां, जालंधर में लगाया जाएगा।
मैडिकल कैंप सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चलेगा।
मैडिकल कैंप के आयोजक गोल्डी खालसा, डिंपी सचदेवा और महेश मखीजा ने बताया कि कैंप में एनएचएस अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा हड्डियों के रोग, ह्रदय रोग व जनरल चैकअप किया जाएगा।
कैंप के दौरान बीपी, शूगर, ईसीजी, न्यूरोपैथी, बीएमडी इत्यादि बीमारियों का चैकअप किया जाएगा और जरूरतमंद मरीजों को दवाईयां मुफ्त दी जाएंगी।
———————————————————


————————————–





