Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (former terrorist ratandeep murder case jalandhar ci arrested khalistani terroristपंजाब की जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ ​​बबलू के रूप में हुई है।

आरोपी बब्बर खालसा के आतंकी रतनदीप सिंह की हत्या में शामिल था।

खुफिया जानकारी के आधार पर जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने मुख्य हमलावर सिमरनजीत बबलू को गिरफ्तार किया है।

आरोपी 3 अप्रैल 2024 को हुई हत्या के बाद से ही फरार था।

इस मॉड्यूल को पाकिस्तान स्थित आतंकी हरविंदर रिंदा और यूएसए स्थित आतंकी गोपी नवांशहरिया चला रहे हैं।

जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने आरोपी के पास से एक रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस और अन्य हथियार बरामद किए हैं।

इसकी जानकारी जल्द ही मीडिया से साझा की जाएगी।

करनाल का रहने वाला था रतनदीप, काम के लिए बलाचौर आया था

बता दें कि बब्बर खालसा के आतंकी रतनदीप सिंह की 3 अप्रैल को शाम करीब 7 बजे बलाचौर बाईपास पर गांव गढ़ी कानूनगो के पास हत्या कर दी गई थी।

रतनदीप पर कई गोलियां चलाई गई थीं, वारदात के वक्त उसका भतीजा गुरप्रीत सिंह भी मौजूद था।

गुरप्रीत हरियाणा के करनाल से आया था।

जिसके बयानों पर बलाचौर पुलिस ने नवांशहर निवासी गैंगस्टर गोपी नवांशहरिया और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

रतनदीप पर कई संगीन मामले दर्ज

शुरुआती जांच में पता चला है कि पहले वह बब्बर खालसा के लिए काम करता था, लेकिन फिर अचानक उसने खुद को हर चीज से अलग कर लिया।

रतनदीप सिंह पिछले कुछ समय से आतंकी गतिविधियों से दूर था।

पुलिस को शुरू से ही शक था कि आतंकी संगठनों से जुड़े कुछ लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यूएसए में बैठे गैंगस्टर गोपी नवांशहरिया ने रतनदीप की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

रतनदीप पहले बब्बर खालसा का कुख्यात आतंकी रह चुका है।

उसके खिलाफ पंजाब समेत कई राज्यों में कई मामले भी दर्ज हैं। जिसमें हत्या के मामले भी शामिल हैं।

—————————————————-

जांलधर के पार्षद तरसेम लखौत्रा ने खोली कांग्रेस केंडिडेट सुरिन्द्र कौर के दावों की पोल देखें वीडियो

————————————————

सुरिन्द्र कौर कैसे बनी कांग्रेस की केंडीडेट, पूर्व पार्षद राजीव टिक्का ने किया खुलासा, देखें वीडियो

————————————————

शीतल ने वोटरों की पीठ में छुरा घोंपा – बोले लोग — देखें वीडियो-

——————————————————-

आइए देखें वीडियो क्या है जालंधर वेस्ट को वोटर का मूड 

बोले वोटर— शुकर है खैड़ा छुट्टा… YouTube Link

बोले वोटर— शुकर है खैड़ा छुट्टा… Facebook Link

—————————————————-

शीतल अंगुराल के इस्तीफे को लेकर वोटरों ने किया ये बड़ा खुलासा

YouTube Link

Facebook Link

———————————————

जालंधर वेस्ट उप चुनाव — “मोल न लेना आफत को… इस बार वोट शराफत को” FB पर मचा घमासान… ट्रेंड कर रही है शराफत

———————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1