Prabhat Times

New Delhi नई दिल्ली। (former minister anil joshi join congress) पंजाब की राजनीति में एक बार बड़ी हलचल हुई है।

पंजाब के पूर्व मिनिस्टर अनिल जोशी ने आज कांग्रेस जॉइन कर ली है। राहुल गांधी की मौजूदगी में अनिल जोशी ने कांग्रेस जॉइन की।

अनिल जोशी द्वारा राहुल गांधी और वेणूगोपाल से मुलाकात के बाद अब चर्चा जोड़ पकड़ गई है कि अनिल जोशी तरनतारन उप चुनाव में कांग्रेस के केंडीडेट हो सकते हैं।

बता दें कि अनिल जोशी पंजाब की राजनीति में एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं। अनिल जोशी ने अपना राजनीतिक कैरियर भाजपा से शुरू हुआ।

अकाली भाजपा गठबंधन सरकार में अनिल जोशी लोकल बॉडी मिनिस्टर भी रहे।

किन्ही राजनीतिक नाराजगियों के चलते अनिल जोशी भाजपा को अलविदा कह कर अकाली दल में शामिल हुए थे।

इसके पश्चात आज अचानक बड़ी हलचल हुई है। अनिल जोशी ने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस जॉइन की है।

जानकारी के मुताबिक अनिल जोशी ने आज, मंगलवार, दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद केसी वेणुगोपाल से दिल्ली में मुलाकात की।

इससे पहले ही उन्होने अकाली दल के उपाध्यक्ष पद से इस्ताफी दे दिया। अनिल जोशी 2022 के विधानसभा चुनावों में अकाली दल के उम्मीदवार भी थे।

अकाली दल जॉइन करने से पहले अनिल जोशी बीजेपी के नेता था। बीजेपी की टिकट पर अमृतसर उत्तर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं।

अकाली दल- भाजपा गठजोड़ के दौरान अनिल जोशी सरकार में मंत्री भी रहे है। किसान आंदोलन के समर्थन में अपनी पार्टी (भाजपा) से मतभेद के कारण 2021 में वह अकाली दल में चले गए थे।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel