Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (former councilor rohan sehgal house case taker commit suicide) पंजाब के जालंधर में शिव विहार के पास एक कांग्रेस के पूर्व पार्षद रोहन सहगल के घर में काम करने वाली एक नौकरानी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका की पहचान सोढ़ल नगर की रहने वाली निकिता के रूप में हुई है।

मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली है।

लड़की का परिवार यूपी में ही रहता है और वह अपनी बुआ के पास जालंधर में रह रही थी।

5 साल से यहीं काम कर रही थी निकिता

जानकारी के अनुसार निकिता वर्मा पिछले करीब 5 साल से यहीं काम कर रही थी। बुआ कृष्णा वर्मा ने बताया कि कांग्रेस नेता रोहन सहगल के घर में निकिता काम करती थी।

सुबह हमें फोन आया कि हमारी बच्ची ने सुसाइड किया है। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंच गए थे।

परिवार ने आरोप लगाए हैं कि जहां हमारी बच्ची लटकी हुई थी, जहां पर कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे लगे कि उक्त जगह पर सुसाइड हुआ है।

परिवार का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जाए।

घटना स्थल से मिली संदिग्ध चीजें

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला सुसाइड का है या फिर हत्या का।

इस पर पुलिस जांच कर रही है। परिवार के आरोपों के आधार पर पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं।

परिवार ने बताया कि जब पर निकिता का शव बरामद हुआ, वहां से एक प्रेगनेंसी स्ट्रिप भी बरामद की गई है। जिससे पता चल रहा है कि वह गर्भवती थी।

हालांकि परिवार ने कहा- इस बारे में पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

लड़की की उम्र करीब 22 साल है जो एक बुजुर्ग महिला की देखरेख करती थी।

कृष्णा वर्मा ने कहा- एक हफ्ते पहले उसकी बुजुर्ग महिला के साथ लड़ाई हुई थी। जिसके बाद से वह काफी परेशान थी। सुबह 10 बजे सुसाइड की जानकारी मुझे दी गई।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1