Prabhat Times
जालंधर। पंजाब पुलिस अनुभवी वरिष्ठ पीपीएस अधिकारी रविन्द्रपाल सिंह संधू को डीजीपी गौरव यादव द्वारा कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया गया है। रविन्द्रपाल सिंह संधू मौजूदा समय में बतौर डीसीपी अमृतसर में सेवाएं दे रहे हैं।
रविन्द्रपाल सिंह संधू को छठी बार कमेंडेशन डिस्क को सम्मान मिला है। बता दें कि लगभग तीन दशक पहले पंजाब पुलिस में भर्ती हुए रविन्द्रपाल सिंह संधू द्वारा बतौर इंस्पेक्टर, एस.एच.ओ. डीएसपी, एसपी राज्य के महत्त्वपूर्ण जिला जालंधर, नवांशहर, होशियारपुर, कपूरथला, अमृतसर समेत कई जिलों में सेवाएं दे चुके हैं।
समय समय पर रविन्द्रपाल सिंह संधू को पंजाब पुलिस में उत्कृष्ट सेवाओँ, बहादुरी के लिए अब तक 6 बार कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया है।
रविन्द्रपाल सिंह संधू ने इस सम्मान के लिए डीजीपी गौरव यादव, डीआईजी बार्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर, पुलिस कमिश्नर हरमनबीर गिल व पंजाब पुलिस के सभी आला अधिकारियों का धन्यवाद किया है।
—————————————————————————–


————————————–









