



Prabhat Times
नई दिल्ली। हरियाणवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही का 30 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.
बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात उत्तर प्रदेश स्थित उनके घर पर उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा. परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
दिव्यांका के निधन की खबर सामने आते ही हरियाणवी संगीत और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई.
कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके असमय निधन पर दुख जताया. हालांकि, अब तक उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
कौन है अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही?
दिव्यांका सिरोही मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थीं. उनका जन्म 19 नवंबर 1996 को हुआ था.
उन्होंने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीसीए की पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद उन्होंने सिक्किम से एमबीए किया.
दिव्यांका के परिवार में उनके माता-पिता, भाई हिमांशु और बहनें दीपांशु व जस्मीत हैं. वह वर्तमान में गाजियाबाद में अपने परिवार और दादी के साथ रह रही थीं.
सोशल मीडिया से शुरु की थी दिव्यांका
दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक से की थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन से ही उन्हें एक्टिंग और डांस का शौक था.
दिवाली के दौरान उन्होंने पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने ‘मेरी मम्मी नू पसंद नी तू’ पर एक वीडियो बनाया था, जो काफी वायरल हुआ.
इस वीडियो को करीब 2 करोड़ (20 मिलियन) व्यूज मिले थे. इसके बाद टिकटॉक पर उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़कर 50 लाख तक पहुंच गए.
इंस्टाग्राम पर भी उनकी अच्छी खास फैन फॉलोइंग
सोशल मीडिया पर मिली लोकप्रियता के बाद दिव्यांका को हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला.
उन्होंने गायक मासूम शर्मा के साथ कई गानों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई.
इंस्टाग्राम पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी, जहां उन्हें करीब 13 लाख लोग फॉलो करते थे.
अचानक दुनिया को अलविदा
दिव्यांका सिरोही का इस तरह अचानक दुनिया को अलविदा कह देना उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के लिए एक बड़ा झटका है.
कम उम्र में उनकी मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है. उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
——————————————————


ये भी पढ़ें
- …अब 14.2 किलो नहीं सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ इतनी गैस! LPG संकट के बीच सरकार का ‘प्लान-बी’
- बड़ी राहत! LPG को लेकर सरकार ने दिए ये अहम आदेश
- पिछली सरकारों की नाकामी से बंद हो गए थे सांस्कृतिक मेले, अब ‘रंगला पंजाब’ के रंग दिखाई देने लगे हैं: मान
- सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की
————————————–





