



Prabhat Times
जालंधर। स्कूल डायरेक्टर्स, प्रिंसिपल्स एवं स्टाफ सदस्यों के नेतृत्व में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के विद्यार्थियों ने पीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर ग्रुप एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।
विद्यार्थियों की लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के चलते शाखाओं ने बिना किसी री-अपीयर या कंपार्टमेंट के 100% परिणाम हासिल किया।
ग्रुप के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में: राबिया कैले ने सर्वाधिक 93% अंक, गुरमन एवं कंचन कुमारी ने 89, हंशिका ने 87, किरपा ने 86, दिलशान महे ने 85.8, राबिर कौर ने 85.2, तथा कनिष्का एवं गैब्रिएला इमैनुएल ने 85, पुनीता, सिमरनजीत एवं रितिका ने 83 अंक प्राप्त किए, विवेक एवं थशन सिंह ने 82, इब्रान ने 81.6, जसप्रीत कौर ने 81, तथा जशनजीत सिंह ने 79.6, पारेस गिल ने 78.2, वंश ने 78, तथा गरिमा, कनिका एवं अंजलि कुमार ने 77, गुरप्रीत सिंह ने 74, कनिका ने 73.2, नवप्रीत कौर ने 71.8, कृष्का नारंग ने 71.2, तथा अनु कौर ने 70.6, अभिषेक ने 70, साहिल कुमार ने 69.2, हैरी ने 69, रमन ने 68, शाहिद ने 67, संदीप कुमार ने 65, अभि ने 64, रोशन ने 61, तथा आकाशदीप ने 60% अंक प्राप्त कर अपने अभिभावकों एवं ग्रुप का नाम रोशन किया।
इस शानदार उपलब्धि पर ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी अध्यापकों प्रिंसिपलों, निर्देशकों, विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि विद्यार्थियों एवं अध्यापकों द्वारा पूरे वर्ष की गई कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम रिजल्ट वाले दिन दिखाई देता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का मुँह मीठा करवाकर सफलता का जश्न मनाया गया तथा यह दोहराया गया कि सेंट सोल्जर सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
—————————————————————————-


————————————–





