Prabhat Times
Ferozpur फिरोजपुर। (firozpur horrific road accident more than 10 death) पंजाब के फिरोजपुर में एक बोलेरो पिकअप और कैंटर की टक्कर हो गई है।
इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। इनकी संख्या बढ़ने की संभावना है। जबकि, 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
यह हादसा आज सुबह फिरोजपुर के गांव मोहन के उताड़ के पास हुआ है। घटना के वक्त पिकअप में करीब 25 से ज्यादा लोग सवार थे।
वहीं, घटना में गंभीर रूप से जख्मी लोगों को राहगीरों और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह दुर्घटना फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर हुई। फिलहाल फिरोजपुर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
बेकाबू होकर पिकअप कैंटर से टकराई क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंचे इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीमें पहुंच गई थीं।
सभी घायलों अस्पताल पहुंचाया गया है। इसके बाद नेशनल हाईवे खाली करवाया गया, क्योंकि पीछे भारी जाम लग गया था।
इंस्पेक्टर बराड़ ने बताया है कि बोलेरो पिकअप में मजदूर सवार थे। वे फिरोजपुर से देहात एरिया की ओर जा रहे थे।
इस दौरान पिकअप बेकाबू हो गई, जिससे पीछे से आ रहे कैंटर के साथ हादसा हो गया। 8 से ज्यादा लोगों को अस्पताल ले जाते ही मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं, कुछ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना के शिकार हुए लोगों को एंबुलेंस में ले जाते लोग।

हादसे में मरने वालों के शवों को मौके पर मौजूद लोगों ने चादर से ढंक दिया।

हादसे का शिकार हुए लोगों के पास आकर विलाप करते उनके परिजन।

हादसे के बाद मौका-ए-वारदात पर जमा बड़ी संख्या में लोग।

घटनास्थल पर आकर विलाप करते मृतकों के परिजन। कुछ को अपने परिजनों की जानकारी तक नहीं मिली है।

मौका-ए-वारदात पर टूटी पड़ी पिकअप और घायलों को उठाकर ले जाते लोग।

वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि बोलेरो पिकअप में सवार सभी लोग शादियों में वेटर का काम करने के लिए जाते थे।
गांव सूफेवाला के करीब 10 युवक आज वेटर के काम के लिए उक्त पिकअप में सवार थे। इनमें से फिलहाल किसकी मौत हुई, किसकी जान बची। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
ग्रामीण ने कहा कि गांव के एक युवक की मौत की सूचना हमें मिली है। सुबह यह हादसा करीब पौने 8 बजे हुआ। कैंटर वाले की गलती के कारण यह हादसा हुआ है।
काम के दूसरे दिन गई जान एक मृतक के रिश्तेदार ने कहा- मेरे भतीजे जसवंत सिंह सत्तू की इस हादसे में मौत हो गई है।
उसका आज काम का दूसरी ही दिन था। उसने कल से ही काम करना शुरू किया था और आज ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर आसपास के गांव के लोग इकट्ठा हो गए थे। इसके बाद सभी गांववालों ने पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू का काम शुरू किया। हादसा इतना भीषण था कि हाईवे पर साइड पर खेतों तक में पिकअप सवार युवकों के शव पड़े हुए थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया है कि बोलेरो पिकअप गाड़ी गुरु हर सहाय से जलालाबाद की तरफ जा रही थी। बोलेरो में मजदूर सवार थे।
वहीं, कैंटर जलालाबाद से फिरोजपुर की तरफ जा रहा था। जब वह शहीद उधम सिंह कॉलेज के पास पहुंचे तो अचानक दोनों के बीच सीधी टक्कर हो गई।
इसमें पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और पिकअप में सवार सभी लोग हादसा स्थल से दूर-दूर जाकर गिरे। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी हमारी टीमों ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतकों और घायलों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, हादसा धुंध के कारण हुआ लग रहा है, लेकिन जांच जारी है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
—————————————————
खबरें ये भी हैं…
- देश के इन तीन बड़े बैंको पर RBI का कड़ा एक्शन, ठोका इतने CR जुर्माना
- महाकुंभ में सन्यासी बन गई ‘हम को राणा जी माफ करना…’ फेम बॉलीवुड की ये चर्चित एक्ट्रेस
- मंहगाई से राहत! Amul ने घटाए दूध के दाम, जानें नए रेट
- अहम खबर! पंजाब में अब ऐसे आएंगे बिजली बिल
- पंजाब की तहसीलों से रिश्वतखोरी खत्म करने के लिए मान सरकार ने उठाया ये कदम
- रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत! सफर आज करें और पेमेंट…
- पंजाब पुलिस होगी अपग्रेड, आधुनिक बनाने के लिए खर्च किए जाएंगे 426 CR : DGP गौरव यादव
- शिक्षा अधिकारी के घर रेड, नोटों से भरे बैड देख विजीलेंस अधिकारियों की फटी रह गई आंखे
- Donald Trump के इस फैसले से गर्भवती महिलाओं में हड़कंप, जानें क्या है मामला
- होशियारपुर के इस थाना में विजीलेंस की रेड, कांस्टेबल अरेस्ट, SHO फरार
- मोबाइल यूजर्स को TRAI की वार्निंग… कहीं
- मोबाइल यूजर्स के लिए अहम खबर, इन लोगो को नहीं मिलेगा सिम