Prabhat Times
Ferozpur फिरोज़पुर। (firozpur bride dead punjab) पंजाब के फिरोजपुर जिले में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। शादी के बीच दुल्हन का ब्लड प्रेशर (BP) लो हो गया।
जिससे उसकी मौत गई। इसके बाद बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं लड़की के घरवालों को डोली की जगह अर्थी निकालनी पड़ी।
मामला गुरहरसहाय के गांव स्वाह वाला का है। यहां सोमवार को जय चंद की 23 वर्षीय बेटी नीलम की शादी थी।
उनकी बेटी को ब्याहने के लिए गांव रुकना बस्ती से महेंद्र कुमार थिंद का बेटा गुरप्रीत बारात लेकर पहुंचा था। घरवालों ने बारात का स्वागत धूमधाम से किया। हर तरफ खुशी का माहौल था।

स्टेज पर ले जाते वक्त हुई बेहोश
नीलम की मां ने बताया कि आनंद कारज से पहले बेटी ने कहा कि उसे घबराहट हो रही है। इसके बाद उसे पीने के लिए पानी दिया गया और उसे आराम हो गया।
फिर उसका आनंद कारज हुआ। जब बेटी को स्टेज पर ले जा रहे थे तो वह बेहोश हो गई। नीलम के मुंह पर पानी के छींटे मारे, लेकिन उसे होश नहीं आया।
करीब 10 मिनट तक लोगों ने लड़की को होश में लाने की कोशिश की। परिजनों ने फौरन गांव के डॉक्टर को बुलाया और लड़की को दिखाया। उसी दौरान डॉक्टर ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद हर तरफ मातम पसर गया।
———————————————————————–
वीडियो – संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान
————————————————————————
खबर ये भी हैं…
- पंजाब में बोर्ड, कार्पोरेशन के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन नियुक्त, चंदन ग्रेवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- ED के 7वें समन पर AAP ने दिया ये जवाब
- CM Mann ने किया ऐलान – व्यापक स्तर पर मनाएंगे श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश उत्सव
- कांग्रेस-AAP में डील डन, दिल्ली सहित इन 5 राज्यों में गठबंधन का ऐलान
- Lok Sabha Election : अधिकारियों की ट्रांसफर को लेकर EC का सख्त आदेश
- फर्जी कॉल पर लगेगी लगाम, आ रहा है सरकारी TrueCaller
- Paytm पर रोक पर टैंशन न लें Fastag यूजर्स! करें ये काम नहीं होगा नुकसान
- Students के लिए अहम खबर! एग्ज़ामिनेशन सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी में CBSE
- बॉलीवुड एक्ट्रेस Ameesha Patel ने किया चौंकाने वाला खुलासा
- एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब नहीं करना होगा इंतज़ार, चंद मिनटों में हो जाएगा ये काम
- इन खूबसूरत देशों में वैलिड है भारतीय ड्राईविंग लाईसेंस
- FASTag यूजर्स के लिए जरूरी खबर! NHAI ने Fastag के लिए सिर्फ इन बैंको को दी मंजूरी
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें