Prabhat Times

Amritsar अमृतसर। (firing on sukhbir badal golden temple amritsar) पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को गोल्डन टेंपल के बाहर फायरिंग की गई।
हालांकि, वे बाल-बाल बच गए। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
व्यक्ति हाथ में पिस्टल लेकर भागता हुआ सुखबीर बादल की तरफ गया और उसने फायरिंग कर दी। तभी वहां खड़े सुरक्षाकर्मियों ने व्यक्ति को पकड़ लिया और पिस्टल छीन ली

दल खालसा का है आरोपी
फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान गुरादसपुर के डेराबाबा नानक के रहने वाले नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है।
वह दल खालसा का सदस्य है। बादल सुबह अकाल तख्त की सजा भुगतने के लिए पहुंचे थे। वे बरछा पकड़कर घंटाघर के बाहर बैठे हुए थे। तभी उन पर हमला किया गया।
2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब पर राम रहीम मामले में 5 सिंह साहिबानों की बैठक हुई, जिसमें उन्हें और शिरोमणि अकाली दल सरकार के दौरान अन्य कैबिनेट सदस्यों को धार्मिक दुराचार के आरोपों के लिए सजा सुनाई गई थी।
मंगलवार को भी स्वर्ण मंदिर में आया था आरोपी
सूत्रों के अनुसार, आरोपी मंगलवार को भी श्री हरमंदिर साहिब में घूमता देखा गया था। वहीं खुफिया इनपुट मिलने के बाद पुलिस भी अलर्ट थी और उस पर नजर रख रही थी। अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सुखबीर बादल की सुरक्षा में कोताही बरती है।
इस मामले में 30 अगस्त 2024 को सुखबीर सिंह बादल को श्री अकाल तख्त ने ‘तनखैया’ (धार्मिक दुराचार का दोषी) घोषित किया था।
——————————————————————
खबरें ये भी हैं…
- पंजाब के मंत्रियों और पुलिस में टकराव, हरजोत बैंस घायल, कई हिरासत में, जानें पूरा मामला
- CM भगवंत मान ने पंजाब के कर्मचारियों और पैंशनर्ज़ को दिया ये दीवाली गिफ्ट
————————————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें