Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (firing on 2 sisters of noor mahal jalandhar new jersey america) अमेरिका के न्यूजर्सी में पंजाब के जालंधर की 2 बहनों पर युवक ने फायरिंग कर दी।

इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है।

वारदात को अंजाम देने वाला युवक भी जालंधर के नकोदर का रहने वाला है। दोनों चचेरी बहन थी।

आरोपी पहचान गांव हुसैनपुर निवासी गौरव गिल के रूप में हुई है।

फायरिंग में मरने वाली की पहचान नूरमहल निवासी जसवीर कौर (29) के रूप में हुई है।

घटना में जसवीर कौर की 20 वर्षीय बहन घायल हो गई, जिसकी हालत गंभीर है।

उसका इलाज अमेरिका में चल रहा है।

पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बुधवार सुबह महिलाओं को गोली मारने के कुछ घंटे बाद ही गौरव गिल को अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार जसवीर कौर शादीशुदा थी और उसका पति ट्रक चलाता है।

घटना के वक्त वह ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार जख़्मी हुए दोनों बहनों को वारदात के बाद तुरंत नेवार्क के एक अस्पताल में ले जाया गया।

एक अमेरिकी वेबसाइट से बातचीत में पड़ोसी जोश लेनॉफ ने कहा- वे ड्राइव वे पर बेसुध पड़ी थीं।

गिरफ्तार किया गया आरोपी गौरव और 20 वर्षीय युवती एक साथ जालंधर में आइलेट्स करते थे।

दोनों एक दूसरे को जानते थे। दोनों अमेरिका में थे, तो गौरव ने मौका पाकर उक्त युवती पर बुधवार को गोलियां चला दी।

बताया जा रहा है कि गौरव का कुछ दिन पहले जसवीर और उसकी चचेरी बहन के साथ झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया

जानकारी के अनुसार हमले के बाद आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था।

जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है।

सीसीटीवी में अमेरिका पुलिस आरोपी को हिरासत में लेती हुई नजर आ रही है।

आरोपी से पुलिस ने मर्डर वेपन भी बरामद किया है।

 

———————————————————-

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1