Prabhat Times
जालंधर। जालंधर देहात में बड़ी घटना की खबर है। पता चला है कि हत्या के प्रयास के केस में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस रेड पार्टी ने युवक को गोली मार दी।
युवक की मौके पर मौत हो गई। हालांकि इसमें पुलिस का पक्ष है कि आरोपी व उसके समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला किया, जिस कारण एस.एच.ओ. की रेड पार्टी द्वारा चलाई गई गोली में युवक लवप्रीत मारा गया।
पुलिस का पक्ष है कि इस विवाद में कर्मचारी भी घायल हुए हैं। इस विवाद की सामने आई वीडियो में एसएचओ अमन सैनी महिलाओं से हाथापाई करते हुए साफ देखा जा सकता है।
बता दें कि जालंधर देहात के थाना महितपुर के अंर्तगत आते गांव बंगीवाल में एस.एच.ओ. अमन सैनी व उसकी टीम ने ने रेड की।

पुलिस को सूचना थी की हत्या के प्रयास के केस में नामजद आरोपी लवप्रीत घर पर मौजूद है। एस.एच.ओ. अमन सैनी की टीम ने वहां पर रेड कर दी।
बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी के समर्थकों द्वारा पुलिस टीम का विरोध किया गया। इसी आपाधापी में पुलिस की रेड पार्टी ने फायर कर दिया। गोली लवप्रीत की लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई।
इस घटना की कई वीडियो भी सामने आ रही हैं। जिसमें एसएचओ अमन सैनी महिलाओं के साथ पाई हो रही है।
पीड़ित पक्ष ने एसएचओ अमन सैनी व उनकी टीम पर उनके बेटे को निजि कारणों से मार डालने के आरोप लगाए हैं।
उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक लवप्रीत पर कई केस दर्ज हैं। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने के लिए रेड की थी।
इस दौरान लवप्रीत के परिवार व समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसी आपाधापी में गोली चली और लवप्रीत के लगी। पुलिस का पक्ष है कि विवाद में पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं।
—————————————————————————-


————————————–









