Prabhat Times

जालंधर। महानगर जालंधर की पॉश सोसाईट शोर्य ग्रीन अपार्टमैंटस, सूर्या इंकलेव में बीती रात गोली चली है।

पता चला है कि खुद को पार्षद का रिश्तेदार होने का दावा करने वाले युवक ने अपार्टमेंटस के सुरक्षाकर्मी के साथ बदसलूकी की और धमकी देते हुए फायर कर दिया। सोसाइटी की शिकायत पर पुलिस ने बीती रात रूबी नाम के युवक को अरेस्ट कर लिया है।

शौर्य ग्रीन सोसाइटी के नरेश शर्मा, अजय ने बताया कि रूबी नाम का युवक अपार्टमेंटस में किराए पर रहता है। बीती रात लगभग 12.30 बजे वह आया।

सुरक्षाकर्मी ने उसे रोक कर पूछताछ की तो उसने बदसलूकी शुरू कर दी। आरोप है कि युवक शराब के नशे में था।

युवक ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली गलौच किया और अपना वैपन निकाल कर फायर कर दिया। गोली चलने से पॉश सोसाइटी में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही तुरंत सभी इकट्ठे हुए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रूबी नाम के युवक को हिरासत में ले लिया है।

सोसाइटी पदाधिकारियों का कहना है कि रूबी खुद को किसी पार्षद का रिश्तेदार होने का दावा कर सोसाइटी में गुंडागर्दी करतना रहता है। कुछ दिन पहले भी उसने सोसाइटी में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी।

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel