Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर के भार्गव कैंप एरिया में फायरिंग की सूचना है। पता चला है कि भार्गव कैंप एरिया में एक धार्मिक स्थल के निकट गोली चली है।
बताया जा रहा है कि देर शाम एक्साईज विभाग की टीम ने इलाके में रेड की थी।
एक्साइज टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब सहित तस्कर को काबू किया था।
एक्साइज टीम ने रेड की तो शराब तस्करों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना से ईलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच रही है।
इस मामले में कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक्साईज टीम ने अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया था।
एक्साईज विभाग की टीम जब सर्च के दौरान भार्गव कैंप अड्डा पर पहुंची तो ईलाके के लोगों ने टीम को घेर लिया। इस दौरान विवाद हो गया।
आरोप है कि मौके पर फायरिंग हुई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मौके से एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
———————————————————————————————–


————————————–










