Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। महानगर जालंधर के पूर्व पार्षद रोहन सहगल हत्या के मामले में नामजद हो गए हैं।
रोहन सहगल के साथ उनकी मां, बुआ समेत 4 लोगों को हत्या के केस में नोमिनेट किया गया है।
आरोप है कि अगस्त 2024 में उनके घर में नौकरानी ने सुसाईड नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई था।
बता दें कि 31 अगस्त 2024 को 20 साल की नौकरानी निकिता की संदिग्ध मौत हो गई थी।
इस मामले में आप नेता व पूर्व पार्षद रोहन सहगल, उसकी मां नगीना सहगल, मृतका की बुआ कृष्णा वर्मा और एक शख्स शिव पर मर्डर करने के आरोप लगे थे।
तब से अब तक इस मामले में तफ्तीश चल रही थी।
UP पुलिस की जीरो FIR पर हुआ केस
जालंधर पुलिस की तरफ से 1 साल से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं की गई थी। अब उत्तर प्रदेश से भेजी गई जीरो एफआईआर के आधार पर जालंधर में भी केस दर्ज कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेश के बृजमनगंज के गांव निबोरिया लोकाहवा निवासी सूरत वर्मा ने उत्तर प्रदेश की अदालत में केस दायर किया था।
पिता ने आरोप लगाया था कि जब वे आए तो पता चला कि बेटी का शव फंदे से लटका मिला था। बेटी ने आत्महत्या नहीं की थी, उसकी हत्या की गई थी।
लड़की के पिता सूरत वर्मा ने आरोप लगाया कि जालंधर पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। इतना ही नहीं रोहन सहगल और कृष्णा ने जान से मारने की धमकियां दीं।
वे बेटी का अंतिम संस्कार कर यूपी लौट गए थे। बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए यूपी में कानूनी लड़ाई शुरू की थी। बेटी की हत्या कर शव लटकाया गया था।
थाना डिवीजन नंबर -7 में दर्ज किया गया केस शुक्रवार को थाना डिवीजन नंबर-7 आरोपियों के खिलाफ FIR नंबर 179 दर्ज की गई।
थाना-7 के SHO बलजिंदर सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। बता दें कि बीते साल 31 अगस्त को सुबह करीब साढ़े 9 बजे कोठी नंबर 125 (ए) में 20 साल की नौकरानी का फंदे से लटकता शव मिला था। शव सबसे पहले पड़ोस में रहती रुचि ने देखा था।
रोहन सहगल के घर 5 साल से काम कर रही थी निकिता
जालंधर में शिव विहार में युवती पूर्व पार्षद रोहन सहगल के घर में 5 साल से काम कर रही थी। मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती सोढ़ल नगर में बुआ के साथ रह रही थी
बुआ कृष्णा वर्मा ने बताया कि घटना वाले दिन रोहन सहगल ने फोन कर निकिता के सुसाइड की जानकारी दी थी।
परिवार को सुसाइड पर पहले दिन हो गया शक परिवार ने आरोप लगाए थे कि जहां हमारी बच्ची लटकी हुई थी, जहां पर कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे लगे कि उक्त जगह पर सुसाइड हुआ है।
परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी बच्ची को मारा गया है। घटना स्थल से मिली थी प्रेग्नेंसी किट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाकर परिवार को सौंपा था।
मामला सुसाइड का है या फिर हत्या का,इस पर पुलिस जालंधर पुलिस 1 साल से किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी। इतना जरूर है कि परिवार के बयान पर पुलिस ने शिकायत लेकर रख ली थी।
इसमें निकिता के परिवार ने आरोप लगाया था कि जहां से शव बरामद हुआ, वहां से एक प्रेग्नेंसी स्ट्रिप मिली थी। जिससे पता चल रहा है कि वह गर्भवती थी।
लड़की की बुआ कृष्णा वर्मा ने कहा था कि घटना के एक हफ्ते पहले उसकी घर की बुजुर्ग महिला के साथ लड़ाई हुई थी। जिसके बाद से वह काफी परेशान थी।
——————————————————-












ये भी पढ़ें
- मान सरकार का शिक्षा में क्रांतिकारी योगदान : शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नया अध्याय शुरू
- ओ तेरी… DIG हरचरण भुल्लर के घर से मिला इतने करोड़ कैश, ज्यूलरी, जानें और क्या-क्या
- पंजाब सरकार का जनसेवा मॉडल ,₹510 CR की मेडिकल क्रांति ; होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर ने दी लाखों को नई जिंदगी
- वरिंदर सिंह घुम्मण के नाम पर रखा जाएगा डीसी और पुलिस कमिश्नर रेजिडेंस पार्क का नाम, नितिन कोहली 23 अक्तूबर को करेंगे उद्घाटन
——————————————————
————————————–











