Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (finance minister announes interst free festival advance for Group D employees) पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब सरकार की ओर से ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए आगामी त्योहारों को मनाने हेतु प्रत्येक कर्मचारी को 10,000 रुपये का ब्याज-मुक्त एडवांस हासिल करने की पेशकश की घोषणा की।
इस पहल का उद्देश्य त्योहारों के मद्देनज़र लगभग 35,894 कर्मचारियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब सरकार की अपने कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान राज्य में 36,065 ग्रुप डी कर्मचारी थे, जिनमें से 13,375 (लगभग 37 प्रतिशत) ने यह एडवांस लिया, जिस पर 13,37,50,000 रुपये खर्च हुए।
वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि यदि इस वित्तीय वर्ष में सभी योग्य ग्रुप डी कर्मचारी इस अग्रिम का लाभ लेते हैं, तो कुल अनुमानित खर्च 35.89 करोड़ रुपये होगा।
उन्होंने पुष्टि की कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इस उद्देश्य हेतु प्रारंभिक बजट 20 करोड़ रुपये का प्रबंध किया गया है।
उन्होंने कहा कि यदि अतिरिक्त खर्च की आवश्यकता होगी, तो इस वित्तीय वर्ष के संशोधित अनुमान के माध्यम से अतिरिक्त फंड उपलब्ध कर दिए जाएंगे।
दीवाली के त्योहार (20 अक्टूबर) को देखते हुए, वित्त मंत्री ने घोषणा की कि यह राशि 17 अक्टूबर तक खजाने से वितरित कर दी जाएगी।
संबंधित कर्मचारियों द्वारा इस ब्याज-मुक्त एडवांस की अदायगी पांच समान मासिक किश्तों में की जाएगी, जिसकी कटौती प्रक्रिया नवंबर 2025 की तनख्वाह से शुरू होगी।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- 1 अक्तूबर – मंहगा हुआ LPG सिलेंडर… UPI से लेकर ट्रेन टिकट तक… बदल गया ये सब
- DGP ने पुलिस फोर्स को गैंगस्टरों, तस्करों पर सख्ती के दिए निर्देश
- CM Mann ने Amit Shah से मुलाकात की, बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए विशेष पैकेज की मांग की
- पंजाब के इस शहर में भी रूकेगी फास्ट ट्रेन Vande Bharat
- कांग्रेस में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मंत्री अनिल जोशी, इस विधानसभा हल्का से हो सकते हैं कैंडीडेट
- कनाडा जाना है… अभी करना होगा लंबा इंतज़ार, जानें वजह
- लोन लेना आसान, कम होगी EMI… RBI ने आम लोगों को दी ये बड़ी राहत
- पंजाब में ‘आप’ सरकार बनने के बाद 1.25 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया
- जालंधर के इस एरिया में ‘जुए के अड्डे’ पर लाखों की लूट, जुआरी का रिवाल्वर भी ले गए बदमाश
- NHS Hospital : जालंधर का पहला चौबीसों घंटे अधरंग के लिए तैयार अस्पताल
- CM Bhagwant Mann द्वारा खटकड़ कलां में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को श्रद्धा के फूल अर्पित
——————————————————-
————————————–