Prabhat Times

जालंधर। 4 लाख डालर की फिरौती के मामले में फंसे पुलिस इंस्पेक्टर गुरिन्द्रजीत सिंह नागरा के खिलाफ पंजाब में भी बड़ा एक्शन हुआ है।

डीआईजी नवीन सिंगला के निर्देशों पर की गई जांच के बाद इंस्पेक्टर गुरिन्द्रजीत नागरा के खिलाफ पुलिस द्वारा एक्सटॉर्शन और क्रप्शन एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया गया है।

पता चला है कि इंस्पेक्टर गुरिन्द्रजीत नागरा को अरेस्ट कर लिया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले एफबीआई द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन हार्ड बॉल में लारेंस बिश्नौई, जग्गू भगवानपुरिया समेत कई बड़े गैंगस्टरों के इंटरनेशनल नैटवर्क का खुलासा गया था।

जांच में होशियारपुर के टांडा थाना मे तैनात इंस्पेक्टर गुरिन्द्रजीत नागरा का नाम भी सामने आया।

एफबीआई ने खुलासा किया कि इंस्पेक्टर गुरिन्द्रजीत नागरा ने गैंगस्टरों के साथ मिलकर एनआरआई परिवार से 4 लाख यूएस डालर (लगभग पौणे 4 करोड़ रूपए) की फिरौती की डील की।

एफबीआई के इस खुलासे के पश्चात पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों के पांव तले से जमीन निकल गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी नवीन सिंगला ने गुरिन्द्रजीत नागरा को त्वरित प्रभाव से लाईन हाज़िर कर दिया और जालंधर देहात मे तैनात एसपी इनवेस्टीगेशन विनीत अहलावत को जांच सौंपी।

देर रात पता चला है कि आईपीएस अधिकारी अहलावत द्वारा की गई जांच के पश्चात इंस्पेक्टर गुरिन्द्रजीत नागरा के खिलाफ एक्सटॉर्शन और क्रप्शन एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया है।

पता चला है कि इन्वेस्टिगेशन द्वारा की गई जांच के बाद पुलिस द्वारा थाना टांडा में ही दर्ज केस कर इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत नागरा को अरेस्ट किया है।

———————————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel