Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (fatehgarh sahib train blast 4 passenger injured) पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन ब्लास्ट हो गया।
जिसमें गाड़ी की पिछली तरफ जनरल बोगी में धमाका होने से 4 यात्री घायल हो गए।
बोगी में धुआं ही धुआं हो गया। बोगी में शोर मच गया।
गाड़ी की रफ्तार धीमी थी, तो यात्री जान बचाने के लिए बाहर दौड़े। किसी ने छलांग लगाई तो कोई इमरजेंसी खिड़की से निकला।
इन्हें फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाड़ी में धमाके के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
ट्रेन (13006 गाडी संख्या) अमृतसर से हावड़ा जा रही थी। रेलवे पुलिस और विभाग अधिकारी भी आधी रात मौके पर पहुंचे।
घटना के दौरान करीब आधा घंटा गाड़ी को सरहिंद रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
बाल्टी में रखे पटाखों में लगी आग
जीआरपी डीएसपी जगमोहन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बोगी का निरीक्षण किया।
जांच में पता चला कि एक यात्री अपने सामान के साथ पटाखे लेकर अपने गांव जा रहा था।
पटाखे बाल्टी में रखे थे। बोगी में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण पटाखों में आग लग गई और धमाका हो गया।
घटना में दंपती समेत चार यात्री घायल हो गए। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
यात्री ने बताया कि बोगी में काफी भीड़ थी। ट्रेन सरहिंद से निकली तो बिजली के तारों से चिंगारी निकली और धमाके होने लगे।
यात्रियों ने हंगामा किया तो ट्रेन रोक दी गई। बाद में पता चला कि बाल्टी में पटाखे रखे थे। जिसमें आग लग गई।
हादसे में ये यात्री हुए घायल हादसे में घायलों की पहचान आशुतोष पाल निवासी यूपी, सोनू कुमार निवासी नवादा बाजार बिहार और दंपती अजय कुमार, संगीता कुमारी निवासी भोजपुर पीरू बिहार के रूप में हुई है।
देखें
सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में घायलों को कराया भर्ती।

घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारी घायलों से पूछताछ करते हुए।
——————————————————————
खबरें ये भी हैं…
- पंजाब के मंत्रियों और पुलिस में टकराव, हरजोत बैंस घायल, कई हिरासत में, जानें पूरा मामला
- CM भगवंत मान ने पंजाब के कर्मचारियों और पैंशनर्ज़ को दिया ये दीवाली गिफ्ट
————————————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें