Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (farmers toll plaza free announcement punjab) पंजाब में किसानों द्वारा 17 अक्टूबर को सारे टोल प्लाजा फ्री करवाए जाएंगे।

जबकि 18 अक्टूबर को भाजपा नेताओं के घरों के बाहर पक्के मोर्च लगाए जाएंगे।

मुख्य रूप से भाजपा नेता अरविंद खन्ना, परनीत कौर और आप के सारे मंत्रियों एवं विधायकों के घरों के बाहर मोर्चा लगाया जाएगा।

यह फैसला भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां तरफ से लिया गया है।

धान की खरीद उचित तरीके न होने के विरोध में यह फैसला लिया गया।

प्रदर्शन केंद्र और पंजाब सरकार दोनों के खिलाफ है।

दिन रात चलेगा यह संघर्ष

किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां और महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने बताया कि संगठन की 5 सदस्यीय राज्य नेतृत्व टीम ने यह फैसला लिया है।

फैसले के अनुसार दोनों तरह के मार्च लगातार दिन-रात जारी रहेंगे। किसान-मजदूरों की कई मांगे है।

इन मांगों में एमएसपी पर धान की निर्बाध खरीद शुरू करना है। इसके अलावा कई अन्य मांगें इसमें शामिल है।

जिस पर केंद्र की भाजपा और राज्य की AAP सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है।

किसान नेताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार पर किसानों की इन उचित मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

जो कॉर्पोरेट समर्थक विश्व व्यापार संगठन की खुले बाजार नीति के विरोधी हैं।

उन्होंने सभी गांवों के किसानों और मजदूरों से अपील की है कि वे केंद्र और राज्य सरकार के इस घातक हमले को हराने के लिए दिन-रात एक कर दें । उसी ताकत के साथ इन मोर्चों पर पहुंचे।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1