Prabhat Times

जालंधर। (Farmers Protest Against Akali Dal Sukhbir Badal Rally) किसानों का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि आज हर एक राजनीतिक पार्टी के नेता किसानों के निशाने पर हैं। राजनीतिक लोग कहीं भी आते जातें हैं, हर मार्ग पर उनका विरोध हो रहा है। पंजाब में शिअद प्रधान सुखबीर बादल का 100 दिन 100 हल्के अभियान विफल करने के बावजूद किसान लगातार सक्रिय हैं।
आज जालंधर में बहुजन समाज पार्टी की रैली में जा रहे सुखबीर बादल फिर किसानों का शिकार बने। हाईवे पर खड़े प्रदर्शन कर रहे किसानो ने काले झंडे तो दिखाए ही साथ ही भड़के किसान ने सुखबीर बादल की गाड़ी पर जूता दे मारा। जूता सुखबीर बादल की गाड़ी के अगले टायर पर लगा। जालंधर देहात की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते किसान काफिले तक नहीं पहुंच पाए और सुखबीर बादल का काफिला आगे निकल गया।
बता दें कि सुखबीर बादल आज जालंधर दौरे पर हैं। सुखबीर बादल ने दोपहर के समय जालंधर में सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेका और उसके पश्चात रैली में हिस्सा लेने के लिए निकले। किसान सुबह से ही रैली को जाने वाली मुख्य मार्ग पर कई जगहों पर प्रदर्शन करते नज़र आए। किसान सुबह से ही काले झण्डे लेकर सुखबीर बादल के खिलाफ नारेबाजी करते नज़र आए।

ये भी पढ़ें