Prabhat Times

जालंधर। महानगर जालंधर में बड़ी वारदात की सूचना है।

महानगर के केसर पैट्रोल पंप के पास अड्डा होशियारपुर के मशहूर भाटिया इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक से 10 लाख रुपए की लूट हई है।

भाटिया इलेक्ट्रॉनिक्स के गुनीत पाल सिंह ने बताया कि उनके भाई सरण पाल सिंह आज रात दुकान से घर के लिए निकले थे

पीएनबी चौक रेड लाइट पर खड़े हुए तो उनकी गाड़ी के टायर की हवा निकल गई. वह पंक्चर लगवाने के लिए केसर पैट्रोल पंप पर रुके.

इस दौरान पंचर वाले ने उन्हें बताया कि गाड़ी के टायर का पूरा प्रेशर खत्म हो चुका है.

सरण पाल सिंह ड्राइविंग सीट से उतरकर गाड़ी का टायर देखने के लिए पीछे आए.

इसी दौरान एक युवक ने उनकी गाड़ी की सीट पर रखा बैग लूट कर फरार हो गए.

गुनीत पाल सिंह के मुताबिक बैग में 10 लाख रुपए नगद थे. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

वारदात के तुरंत बाद केसर पैट्रोल पंप केे कर्मचारियों द्वारा शरण पाल सिंह की मदद की गई।

केसर पैट्रोल पंप मालिकोंं द्वारा वारदात की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करवा दी है।

——————————————————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel