Prabhat Times

Ludhiana लुधियाना। (expensive ladowal toll plaza closed from today) पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा एक बार फिर आज यानी शुक्रवार से बंद कर दिया गया है।

इस टोल प्लाजा पर एक दिन में करीब 70 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। इस टोल प्लाजा की एक दिन की कमाई करीब 70 लाख रुपए है। इसे आज सुबह से बंद कर दिया गया।

यानी कि लोगों को वहां से गुजरने के लिए किसी तरह का कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला हुआ है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि वर्करों की मांगे लंबे समय से पूरी नहीं की जा रही है। जिसके चलते हमने यह फैसला लिया है।

महीनों से केवल चल रही मीटिंग

दर्शन सिंह ने कहा था कि कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही थी, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं।

कंपनी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

कंपनी कर्मचारियों को नहीं दे रही कोई सुविधा

दर्शन सिंह लाडी ने कहा था कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही है और न ही उनके पीएफ में कटौती की जा रही है।

उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी ने टोल कर्मचारियों को कोई ईएसआई और वेलफेयर स्कीमों की सुविधा नहीं दी जा रही। यह सीधे मुलाजिमों के अधिकारों का हनन है।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1