Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (ed attach property of former forest officer punjab in forest fraud) जालंधर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के चर्चित वन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक और कार्रवाई करते हुए बुधवार को 53.64 लाख की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। यह संपत्ति पूर्व रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर सुखविंदर सिंह बुढलाधा फॉरेस्ट रेंज की है।
जालंधर जोनल ऑफिस की ओर से गुरुवार देर शाम को इसकी जानकार दी गई है। यह मनी लॉन्ड्रिंग जांच दो प्राथमिकी (FIR) के आधार पर शुरू की गई थी।
जिन्हें विजिलेंस ब्यूरो, फ्लाइंग स्क्वॉड-I, मोहाली द्वारा भारतीय दंड संहिता, 1860 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के विभिन्न प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया था।
ऐसे की गई करोड़ों की हेराफेरी
ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि सुखविंदर सिंह ने बुढलाधा फॉरेस्ट रेंज में पद पर रहते हुए कई गैर-मौजूद संस्थाओं के नाम से बिल तैयार करवाए।
इन फर्जी बिलों के आधार पर सरकारी धन को निजी व्यक्तियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया। बाद में यह धन नकद में सुखविंदर सिंह को वापस कर दिया गया।
इस आपराधिक षड्यंत्र के जरिए सुखविंदर सिंह ने 53.64 लाख की अवैध कमाई की, जिसे ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ (POC) माना गया है। यही वह रकम है जिसे अब ईडी ने अटैच किया है।
पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं पूर्व वन मंत्री
इस मामले में इससे पहले पंजाब सरकार के तत्कालीन वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को भी प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था।
उन पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून और मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
ईडी ने उनके खिलाफ मोहाली की विशेष अदालत (PMLA कोर्ट) में अभियोजन शिकायत दाखिल की थी, जिस पर अदालत ने आरोप तय भी कर दिए हैं।
————————————————-
————————————–
ये भी पढ़ें
- मोबाइल, लैपटॉप, ज्वेलरी सस्ता हो जाएगा ये सब… भारत कर रहा है ये बड़ी डील
- WWE सुपरस्टार Hulk Hogan का निधन, 71 साल की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट
- CBSE का बड़ा आदेश! एक सैक्शन में सिर्फ इतने स्टूडेंट
- एयरफोर्स का F-7 फाइटर जेट क्रैश, कॉलेज की बिल्डिंग पर गिरा
- CM ने लैंड पूलिंग स्कीम के बारे में लोगों को गुमराह कर रहे विपक्ष पर साधा निशाना
- UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, लिमिट फिक्स… यूजर्स बार-बार नहीं कर पाएंगे ये काम
- एअर इंडिया प्लेन क्रैश की जांच में सनसनीखेज खुलासा… कहीं पॉयलट ने जानबूझ कर…
- इन लोगों को मिलेगा बेहद कम रेट पर मिलेगा नया AC, सरकार बना रही ये बड़ा प्लान
- GST सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, सस्ता हो जाएगा ये सब
- FASTag से चालान, इंश्योरेंस ले लेकर पार्किंग तक हो जाएंगी ये सब पेमेंट