Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। भारतीय जनता पार्टी में कलह कलेश लगातार बढ़ता जा रहा है। जालंधर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के आने से पहले ही दो पूर्व विधायक आपस मे गुत्थमगुत्था हो गए।

तल्खी में आरोप प्रत्यारोप से शुरू हुई बहस से नौबत गाली गलौच और फिर हाथापाई तक पहुंच गई। सारा मामला हाईकमान तक पहुंच गया है।

बता दें कि आज 8 जनवरी वीरवार को विधानसभा हल्का जालंधर कैंट के फोलड़ीवाल में भाजपा का कार्यक्रम ‘चौपाल’ आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशेषतौर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ पहुंच रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक चौपाल की तैयारियों संबंधी जालंधर के सर्कट हाऊस में जिला भाजपा द्वारा मीटिंग रखी गई थी। मीटिंग में शिरोमणि अकाली दल छोड़ कर भाजपा में आए विधायक और आम आदमी पार्टी छोड़ कर भाजपा मे आए विधायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि एक पूर्व विधायक ने चौपाल कार्यक्रम के लिए लगाए गए भाजपा के हल्का इंचार्ज को लेकर जिला भाजपा पर आरोप प्रत्यारोप लगाए।

पूर्व विधायक ने कहा कि जालंधर कैंट के हल्का इंचार्ज वे हैं, लेकिन जिला भाजपा द्वारा कई और भाजपा नेताओँ को एक्टिव कर दिया गया है। कई केंडीडेट खड़े कर दिए गए हैं।

चर्चा है कि पूर्व विधायक ने भाजपा जिला के पदाधिकारियों पर तल्खी दिखाई तो भाजपा के शांत स्वभाव के वरिष्ठ नेता द्वारा पूर्व विधायक को पार्टी की मर्यादा में रहने के लिए कहा।

बस इसी बात से पूर्व विधायक और भड़क गए और गाली गलौच पर उतर आए। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो भाजपा जिला के पदाधिकारी के साथ हाथापाई पर उतर आए।

जब भाजपा जिला के पदाधिकारी के साथ हाथापाई रोकने के लिए शांत स्वभाव के भाजपा नेता सामने आए तो पूर्व विधायक द्वारा उन्हें भी धक्का मार दिया गया। जिस पर माहौल बिगड़ गया।

इसी बीच वहां तेज तर्रार पूर्व विधायक ने हाथापाई रोकने की कोशिश की तो दूसरे पूर्व विधायक ने तेज तर्रार पूर्व विधायक के साथ भी बदजुबानी शुरू कर दी।

चर्चा है कि पूर्व विधायक ने दूसरे को कहा कि, ‘तूं तां पहिलां ही मेरियां अखां विच्च रड़क रिहां…’ ये कहने की देर थी कि तेज तर्रार  पूर्व विधायक भी गुस्से में आ गए। बस फिर क्या था, जमकर कुर्सियां चली।

मामला बिगड़ा तुरंत सुरक्षाकर्मी अंदर आ गए और बीच बचाव कर विवाद शांत किया।

हाईकमान तक पहुंचा मामला, विवाद करने वाले पूर्व विधायक पर कार्रवाई तय

भाजपा के आला सूत्रों के मुताबिक सर्कट हाऊस में शुरू हुआ विवाद भाजपा हाईकमान तक पहुंच गया है।

सूत्रों ने बताया कि हाईकमान द्वारा क्रास वैरीफाई भी कर लिया गया है। चूंकि आज सुनील जाखड़ जालंधर आ रहे हैं, इसलिए संभावना है कि जाखड़ इस मुद्दे पर भी भाजपा के नेताओँ के साथ चर्चा करके रिपोर्ट हाईकमान तक पहुंचाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक जालंधर भाजपा के वरिष्ठ नेताओँ ने इस एपीसोड में आप छोड़ कर भाजपा में आए पूर्व एमएलए का पक्ष लिया है।

भाजपा के सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा है कि इस विधायक ने पार्टी की मर्यादा के लिए आवाज उठाई है।

हाईकमान को दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि अकाली दल छोड़ कर आए पूर्व विधायक ने माहौल खराब किया और पार्टी का अनुशासन भंग किया।

सूत्रों का कहना है कि इस मामले में विवाद शुरू करने वाले पूर्व विधायक पर कार्रवाई की संभावना प्रबल है। खैर, देखतें हैं आने वाले एक दो दिन में ये मामला किस करवट बैठता है।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel