Prabhat Times
जालंधर। डिप्स स्कूल, टांडा में प्रेप कक्षा के नन्हें विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया।
इस विशेष अवसर पर गांव की माननीय सरपंच श्रीमती हरप्रीत कौर एवं लंबरदार श्री अपिंदरपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
समारोह में डिप्स संस्थान की डायरेक्टर (एकेडमिक्स) डॉ. रोमिला शर्मा एवं स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती दिव्या चावला ने विशेष रूप से शिरकत कर नन्हें बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
उनके प्रेरणादायक शब्दों ने बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
नन्हें-मुन्ने बच्चे जब अपने छोटे-छोटे कैप और गाउन में मंच पर आए, तो पूरा वातावरण गर्व और खुशी से भर उठा।
यह पल अभिभावकों और शिक्षकों के लिए बेहद भावुक और गर्वपूर्ण रहा। बच्चों ने यह साबित कर दिया कि वे अब नए सफर—प्रथम कक्षा—की ओर आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
डायरेक्टर डॉ. रोमिला शर्मा, प्रिंसिपल श्रीमती दिव्या चावला एवं विंग इंचार्ज श्रीमती कोमल कौशल के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी।
इस अवसर पर डिप्स संस्थान के एमडी श्री तरविंदर सिंह ने अपने संदेश में कहा, बच्चे हमारे भविष्य की सबसे अनमोल धरोहर हैं। उनका समग्र विकास ही हमारी प्राथमिकता है।
ऐसे आयोजन न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करते हैं।
हमें अपने इन नन्हें सितारों पर गर्व है और हमें विश्वास है कि वे भविष्य में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।
समारोह के अंत में सभी नन्हें ग्रेजुएट्स को बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह दिन सभी के लिए यादगार और प्रेरणादायक बन गया।
———————————————–


ये भी पढ़ें
- …अब 14.2 किलो नहीं सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ इतनी गैस! LPG संकट के बीच सरकार का ‘प्लान-बी’
- बड़ी राहत! LPG को लेकर सरकार ने दिए ये अहम आदेश
- पिछली सरकारों की नाकामी से बंद हो गए थे सांस्कृतिक मेले, अब ‘रंगला पंजाब’ के रंग दिखाई देने लगे हैं: मान
- सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।
Join Prabhat Times Whatsapp Channel









