Prabhat Times

जालंधर। डिप्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (डिप्स आईएमटी), जालंधर में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ श्री सुखमनी साहिब जी के पावन पाठ के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक किया गया।

इस आध्यात्मिक आयोजन का उद्देश्य नए सत्र के सफल, शांतिपूर्ण एवं समृद्ध होने की कामना करना तथा संस्थान के स्नातक विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए परमात्मा का आभार व्यक्त करना था।

कार्यक्रम के दौरान शबद कीर्तन एवं अरदास का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती जसविंदर कौर, जनरल मैनेजर श्री राजीव शर्मा तथा प्रिंसिपल डॉ. रवि सिद्धू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संस्थान के अध्यापकों, विद्यार्थियों, ड्राइवरों एवं सहायक स्टाफ ने पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण भाव से पाठ में भाग लिया तथा संस्थान की निरंतर प्रगति, विद्यार्थियों की उज्ज्वल सफलता एवं सभी के सुख-समृद्धि के लिए अरदास की।

श्री सुखमनी साहिब पाठ की समाप्ति उपरांत सभी श्रद्धालुओं में कड़ा प्रसाद एवं गुरु का लंगर वितरित किया गया।

इस आध्यात्मिक वातावरण ने सभी को शांति, एकता, सकारात्मक ऊर्जा एवं सेवा भाव का संदेश दिया तथा नए शैक्षणिक सत्र की प्रेरणादायक शुरुआत की।

इस अवसर पर डिप्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक तरविंदर सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रामनीक सिंह तथा जशन सिंह ने सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं स्टाफ सदस्यों को नए शैक्षणिक सत्र की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं संस्थान की निरंतर प्रगति की कामना की।

 

———————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel