Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (diesel and lpg crisis in punjab farmer protest) पिछले कई दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं।

पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर डटे किसान दिल्ली मार्च पर अड़े हैं और उनकी केंद्र सरकार से चार दौर की वार्ता भी हो चुकी है।

प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली के सभी बॉर्डर पर डेरा डाल रखा जिससे पंजाब और हरियाणा का हाल-बेहाल है।

बताया जा रहा है कि पंजाब में किसानों के आंदोलन के कारण डीजल और एलपीजी सिलेंडर की किल्लत हो गई है।

समाचार एजेंसी ने मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है जिसमें कहा गया है कि, सड़क जाम और सुरक्षा कारणों की वजह से पंजाब में डीजल और एलपीजी गैस की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।

29 फरवरी को खुले रहेंगे पैट्रोल पंप

पंजाब में 29 फरवरी यानी गुरुवार को पेट्रोल पंप बंद होने को लेकर असमंजस दूर हो गया है।

कल पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पैट्रोलियम एसोसिएशन के पदाधिकारी ने कहा कि सभी पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।

कल मुंबई में हुई थई पेट्रोल पंप डीलरों की बैठक

बता दें कि बीते दिन मुंबई में सभी पेट्रोलियम कंपनियों के कार्यकारी निदेशकों के साथ देशभर के पेट्रोल पंप डीलरों की बैठक हुई थी।

जिसके बाद पेट्रोल पंप बंद होने की बात बाहर आई थी, मगर अब इस असमंजस भरी स्थिति पर रोक लगी गई है।

किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी

अपनी मांगों को लेकर किसानों ने 13 फरवरी को ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया था और इसके बाद पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत देश के अलग अलग हिस्सों से आए किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जो अबतक जारी है।

किसान हर हाल में दिल्ली कूच पर अड़े हैंं लेकिन दिल्ली पुलिस ने किसानों को राजधानी में घुसने से रोकने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है और उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया है।

दिल्ली की सीमाओं पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद किसान दिल्ली में घुसने के लिए पूरा ताकत लगा रहे हैं। किसानों और सुरक्षाबलों के बीच कई बार झड़प भी हो चुकी है।

किसानों ने 29 फरवरी तक ‘दिल्ली चलो’ मार्च को स्थगित कर रखा है। उसके बाद वे फिर आंदोलन करेंगे।

किसानों का दिल्ली कूच का फैसला अब किसानों की अगली बैठक के पश्चात ही होगा।

———————————————————————–

वीडियो – संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान

————————————————————————

खबर ये भी हैं…

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1