Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। हंस राज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के कुशल मार्गदर्शन में नेताजी

सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने के लिए बहुत श्रद्धा और देशभक्ति की भावना के साथ पराक्रम दिवस का आयोजन किया गया।

ए.एन.ओ. सोनिया महिंदरू और सी.टी.ओ. पूर्णिमा शर्मा के नेतृत्व में एन.सी.सी. आर्मी और एयर विंग के कैडेट्स ने नेताजी के अदम्य साहस और नेतृत्व के प्रति सम्मान और प्रशंसा के प्रतीक के रूप में उन्हें औपचारिक सलामी दी।

प्रिंसिपल डॉ. खोसला ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें नेताजी द्वारा दिखाए गए साहस, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों से प्रेरित होकर, अपने अंदर देशभक्ति की गहरी भावना और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, एक विकसित भारत की ओर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढऩा चाहिए।

मंच का संचालन हेड गर्ल गुरलीन और असिस्टैंट हैड गर्ल पाहुल जब्बल ने किया।

कैडेट शरणजीत कौर (आर्मी विंग) ने नेता जी के विचारों पर आधारित भाषण दिया, जबकि कैडेट श्रुति चौधरी (एयर विंग) और स्टूडेंट काउंसिल की मुस्कान ने नेताजी को श्रद्धांजलि देते हुए कविताएँ पढ़ीं।

संगीत विभाग ने डॉ. प्रेम सागर और डॉ. गुंजन के नेतृत्व में एक भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया। कैडेट्स ने पराक्रम दिवस के महत्व को उजागर करने वाले पोस्टर प्रदर्शित किए।

कार्यक्रम में एन.सी.सी. कैडेट्स, स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों, फैकल्टी, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel