Prabhat Times
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार (Delhi Government) द्वारा एक बार एक हफ्ते का लॉकडाउन (Lockdown) बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन अब 31 मई की सुबह 5 बजे तक जारी रहेगी। पहले से जारी पाबंदीयां जारी रहेंगी। ये ऐलान दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल ने ये ऐलान किया। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि ये फैसला दिल्ली वासियों के सलाह से लिया गया है। केजरीवाल ने आश्वस्त किया कि अगर केस कम होते गए तो 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बात दें कि 4 हफ्ते के लॉकडाउन के बाद आज एक बार फिर सी.एम. केजरीवाल ने प्रैस कान्फेरस की। केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन तथा लोगों के सहयोग के कारण दिल्ली में अच्छे परिणाम सामने आए हैं। एक महीने तक 20 हज़ार के करीब के केस सामने आए रहे थे, लेकिन अब ये केस बहुत कम हो गए हैं। दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण की दर अब धीरे-धीरे घटकर 3.5 फीसदी पर आ गई है।
वेक्सीन की कमी महसूस हो रही है। विश्वास है कि जैसे बड़ी समस्याओं का समाधान किया है, वैसे ही वैक्सीन समस्या का भी समाधान होगा। दिल्ली में डाक्टर और नर्सिस लगातार दिन रात काम किया है। कईयों ने शहादत भी दी है। उनकी शहादत को सलाम करता हूं। हम कर्जदार हैं उनके, हम कर्ज नहीं चुका सकती।
लेकिन फिर भी दिल्ली सरकार इन परिवारों को एक एक करोड़ की आर्थिक मदद करेंगे। युद्ध अभी बाकी है, पूरा नहीं हुआ। अभी भी एक हज़ार से ज्यादा केस आ रहे हैं। जो पिछले 24 घण्टों में मैनें खुद लोगों से पूछा। लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर सभी से खुद पूछा। जो भी निर्णय होगा, सभी का होगा।
सभी की राय है कि एक एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाना चाहिए। 31 मई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाया जा रहा है। अगर केस कम होते रहे तो अगले एक हफ्ते तक सभी नियमों का पालन करते रहे तो 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया जारी करेंगे।
केजरीवाल ने कहा कि बताया जा रहा है कि तीसरी लहर आ रही है। लेकिन सभी एकजुट और सहयोग करें तो इस पर हम काबू पा लेंगे।

ये भी पढ़ें