Prabhat Times
विकासनगर (देहरादून)। (dehradun road accident utility vehicle fell down in ditch) उत्तराखंड के विकासनगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां यूटिलिटी वाहन के खाई में गिरने से करीब 13 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे समेत दो गंभीर घायल हैं। ग्रामीणों ने मौके पर खुद ही रेस्क्यू आपरेशन चलाया और शवों को खाई से बाहर निकाला, जबकि घायलोंको उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और स्वजन को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत और बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
सीएम ने जताया दुख, मजस्टीयल जांच के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और स्वजन को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के उपचार के लिए एवं मृतकों के स्वजन को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आयुक्त गढ़वाल एवं जिलाधिकारी देहरादून घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिवहन विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि वाहनों में ओवर लोडिंग न हो। यदि इस तरह की कोई बात आती है, तो संबधित अधिकारी पर कड़ी कारवाई की जाए।
चकराता तहसील के भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी रविवार सुबह पीएमजीएसवाई के बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से करीब 200 मीटर आगे अचानक अनियंत्रित हो गई। सड़क के पैराफिट को तोड़ते हुए वाहन करीब 400 मीटर नीचे खाई में गिर गया। हादसे में यूटिलिटी सवार 13 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं, बायला निवासी पांच साल का बच्चा और पिंगुवा निवासी एक अन्य ग्रामीण गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना से बायला, बुल्हाड़, आसोई, बेगी और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने स्वयं रेस्क्यू कर विकट खाई में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाला। स्थानीय ग्रामीण घायलों को उपचार के लिए चकराता अस्पताल ले गए।
ये भी पढ़ें
- जालंधर में बड़ा हादसा! दो महिलाओँ की दर्दनाक मौत
- जालंधर के युवक को UK में 20 साल कैद की सजा
- पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए कैप्टन अमरिंदर ने खोले पत्ते!
- जालंधर के मशहूर Head Quarter’s रेस्तरां के मालिक व उसकी पत्नी पर FIR दर्ज, किया ये फ्राड
- शादी की खुशियां मातम में बदली, भीषण सड़क हादसे में ननद-भाभी की मौत
- रणजीत सिंह हत्याकांड में राम रहीम को CBI कोर्ट ने दी ये सख्त सजा, इतने लाख जुर्माना
- जनता पर मेहरबान चन्नी सरकार, अब पंजाबवासियों को दी ये बड़ी राहत
- जालंधर में तेज रफ्तार गाड़ी ने दो युवतियों को कुचला, लोगों ने किया Highway जाम
- अब नवजोत सिद्धू ने किया ऐसा काम कि कांग्रेस में फिर मचा घमासान