Prabhat Times
जालंधर। (CM Charanjit Channi Shri Devi Talab Mandir, Jalandhar) पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज जालंधर में हैं। जालंधर दौरे के दौरान सी.एम. चरणजीत चन्नी शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे और मां के दरबार मे हाजिरी लगवाई। इस मौके पर सी.एम. चन्नी ने बड़ा ऐलान किया है। सी.एम. ने ऐलान किया है कि श्री देवी तालाब मंदिर में लंगर पर अब जी.एस.टी. नहीं लगेगा। लंगर पर जी.एस.टी. माफ का ऐलान किया है।
सी.एम. चरणजीत चन्नी आज सुबह श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे और मां दुर्गा के चरणों में नतमस्तक होकर प्रदेश के लोगों की सेवा और समर्पित भाव और नम्रता से करने का आर्शीवाद लिया। सी.एम. चन्नी ने कहा कि राज्य में प्यार, भाईचारक सांझ और सदभावना को हर कीमत पर बरकरार रखना ही सरका की प्राथमिकता है। सी.एम. ने कहा कि वे सौभाग्यशाली है कि शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में मां के दरबार पहुंचे कर दर्शनों का अवसर मिला है। उन्होने कहा कि वे मां के चरणों में राज्य में शांति और चहुंमुकी विकास की अरदास करने आए हैं। इस मौके पर विधायक बावा हैनरी, रमिन्दर आंवला, राजेश विज मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें