Prabhat Times

नई दिल्ली। (dead or alive russian businessman places 1m bounty on putin) रूस और यूक्रेन के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रहा। किसी न किसी तरह से दुनियाभर के देश इस युद्ध को रोकना चाहते हैं।
इस बीच रूस के एक व्यापारी ने राष्ट्रपति पुतिन को लेकर एक बड़ी घोषणा की है।
यूक्रेन पर रूसी द्वारा किये जा रहे हमले से ये व्यपारी इस कदर भड़का है कि उसने घोषणा कर दी है कि जो भी पुतिन को जिंदा या मुर्दा पकड़ेगा उसे वो 10 लाख डॉलर का इनाम रखा है।
इस व्यापारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस इनाम की घोषणा की है।
बिजनेसमैन और पूर्व बैंकर Alex Konanykhin ने सोशल मीडिया पोस्ट पर ये घोषणा की है और मिलिट्री के अधिकारियों को भी ये ऑफर दिया है।
लिंक्डइन पर एलेक्स कोन्याखिन ने लिखा, “मैं उस अधिकारी को $ 1,000,000 देने का वादा करता हूं, जो अपने संवैधानिक कर्तव्य का पालन करते हुए, पुतिन को रूसी और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत युद्ध अपराधी के रूप में गिरफ्तार करेगा।”
इस व्यापारी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “पुतिन रूसी राष्ट्रपति नहीं हैं क्योंकि वह रूस में अपार्टमेंट बिल्डिंग को उड़ाने के एक स्पेशल ऑपरेशन के कारण सत्ता में आए।
इसके बाद उन्होंने फिर स्वतंत्र चुनावों को समाप्त किया और अपने विरोधियों की हत्या करके संविधान का उल्लंघन किया।”
एलेक्स कोन्याखिन ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “एक एक रूसी नागरिक होने के नाते मैं रूस को संप्रदायिक होने से रोकने को अपने नैतिक कर्तव्य के रूप में देखता हूं।
मैं मैं पुतिन के ओर्डा के हमले का सामना करने के लिए हिम्मत दिखाने वाले यूक्रेन को अपनी सहायता जारी रखूंगा।” यहाँ रूसी शब्द Orda का अर्थ है “horde” अर्थात शिकारी या लूटपाट करने वाला गिरोह।

Alex Konanykhin कौन है?

सोवियत संघ के पतन के बाद Alex Konanykhin ने अपना करियर बनाया और अपनी पहचान भी।
90 के दशक में एलेक्स कोन्याखिन ने छात्र निर्माण सहकारी समिति को छोड़ने से पहले मास्को इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स एंड टेक्नोलॉजी में अध्ययन किया था।
उसके बाद वह बैंकिंग, स्टॉक और रियल एस्टेट जैसे अन्य व्यवसाय करने लगे।
फिलहाल कोन्याखिन इन दिनों अमेरिका में हैं। आप उन्हें उनकी प्रोफ़ाइल फोटो में यूक्रेनी फ्लैग के पीले और नीले रंगों वाली शर्ट पहने हुए देख सकते हैं।

—————————————————————————–

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें