Prabhat Times
जालंधर। (Dazzling start for ‘Khedan Watan Punjab Dian’ at Jalandhar) ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के शानदार आगाज़ के दौरान पंजाब के सी.एम. भगवंत मान खुद एक अलग अंदाज़ में नज़र आए। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए सी.एम. ने ऐलान किया कि खेडां वतन पंजाब दियां सिर्फ इस साल नहीं बल्कि हर साल करवाया जाएगा।
लगभग दो महीने चलने वाले इस मेले के उदघाटन के दौरान सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि इसमें अलग अलग आयु वर्ग के 4 लाख से ज्यादा खिलाड़ी ब्लाक से राज्य स्तर तक 28 खेलों में हिस्सा लेंगे। उन्होने कहा कि राज्य स्तरीय विजेता खिलाड़ियों को 6 करोड़ रूपए के नकद ईनाम दिए जाएंगे। सी.एम. ने कहा कि मुझे आज हंसता, खेलता और नाचता पंजाब देख कर खुशी हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नौजवानों की एनर्जी को पॉजिटिव मार्ग पर ले जाने के लिए राज्य भर में खेलों को उत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होने कहा कि ये खेल मेला राज्य सरकार को खिलाड़ियों की प्रतिभा और कमजोरियों की पहचान करने में मदद करेगा. जो कि भविष्य में होने वाले राष्ट्रीय अंर्ताष्ट्रीय मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों के लिए फायदे मंद होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब राष्ट्रमंडल खेलों में देश का नाम रौशन करने वाले अपने खिलाड़ियों को सम्मानित करने वाले पहला राज्य बन गया है। उन्होने कहा कि खिलाड़ियों को उत्साहित करने के जरूरत है। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और पंजाब सरकार खिलाड़ियों को भारत के लिए ओलंपिक मैडल जीतने के योग्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

जब सी.एम. ने खेला वॉलीवाल

स्थानीय गुरू गोबिन्द सिंह स्टेडियम उस समय पर खेल के रंग में पूरी तरह रंग गया जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ख़ुद वॉलीबॉल मैच में हिस्सा लेकर ‘खेडाँ वतन पंजाब दियाँ’ के खेल मुकाबलों का शानदार आग़ाज़ किया।
जैसे ही मुख्यमंत्री ने खचाखच भरे स्टेडियम में अपना भाषण ख़त्म किया तो वॉलीबॉल मैच शुरू करने का ऐलान कर दिया गया। मुख्यमंत्री की वॉलीबॉल में गहरी रूचि को मंच संचालक अच्छी तरह समझता था, जिस कारण उसने उसी समय पर उनको स्टेडियम में मैच खेलने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने भी हाँ करने में देर न लगाई और मैच में हिस्सा लेने के लिए तुरंत मैदान में कूद पड़े। मैच में शिरकत करने के लिए स्टेडियम में हज़ारों दर्शक मुख्यमंत्री की खेल भावना के कायल हो गए। मैच के दौरान उन्होंने वॉलीबॉल के मैदान में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
भगवंत मान ने शानदार खेल भावना दिखाते हुए अपनी टीम की जीत सुनिश्चित बनाई। मैदान में मुख्यमंत्री की सक्रिय मौजूदगी ने खिलाडिय़ों और दर्शकों को जोश और उत्साह से भर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके जीवन का शानदार और यादगारी दिन है, क्योंकि उनके जवानी के दिनों की यादें ताज़ा हो गई हैं। उन्होंने कहा कि खेल ही एक ऐसा जऱीया है जिसके द्वारा नौजवानों की अथाह ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में ले जाया जा सकता है।
भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में खेल गतिविधियों को प्रफुल्लित करने के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाडिय़ों द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियाँ हासिल करने को सुनिश्चित बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

खबरें ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14