Prabhat Times
जालंधर। (CM Bhagwant Mann announced holiday on 30th August) पंजाब के मेगा स्पोर्टस इवेंट खेडां वतन पंजाब दिआं के दौरान सीएम भगवंत मान द्वारा बड़ा ऐलान किया गया है। सी.एम. ने ऐलान किया है कि 30 अगस्त दिन मंगलवार को जालंधर के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेगे।
सी.एम. भगवंत मान ने अपने भाषण में कहा कि सारे पंजाब से खेडां वतन पंजाब दीयां में आए सभी को अपनी केबिनेट की तरफ से मुबारकबाद देता हूं। मान ने कहा कि आज दिल इस करके खुश है कि पंजाब के खेलता और नचदा और हंसता देख रहे हैं। और खुशी इस करके ज्यादा हो जाती है, क्योंकि काफी देर बाद देख रहे हैं। इससे पहले इस पंजाब को भूल गए थे, भूल गए थे कि हमारे बच्चों में कितना टेलेंट है। भूल गए थे कि अगर बच्चे को मौका मिले तो कितना आगे निकल सकते हैं। मैडल लाते हैं।
भगवंत मान ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद हाकी के जादूगर के नाम से जाने जाते हैं। एक बार जर्मन में खेल रहे तो जर्मन की टीम को शक हो गया था कि हॉ़की स्टिक में चुंबक है। हॉकी स्टिक चेंज करवाई गई। हिटलर का जर्मन में दबदबा था, मेजर ध्यानचंद को सिटीजनशिप देने की बात कही, लेकिन मेजर ध्यान चंद ने साफ कहा था कि वे भारत देश का वासी हैं। भारत की तरफ से खेलेंगे। आज वही नजारा जालंधर के गुरू गोबिंद स्टेडियम में है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘खेडां वतन पंजाब दिआं’ के शुभारंभ के लिए मंच पर पहुंच गए हैं। उनके साथ पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर भी हैं। बारिश के कारण प्रोग्राम ढाई घंटे लेट शुरू हो पाया है। इससे पहले सीएम तय समय यानि 4 बजे जालंधर पहुंच गए थे। यहां उनका स्वागत बारिश ने किया।
बारिश की वजह से प्रोग्राम के लिए जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में CM और अन्य VVIP के लिए बनाई गई गैलरी में पानी भर गया। स्टेज पर रखे गए सोफे और कुर्सियां पानी में भीग गईं।
स्टेडियम में सिख मार्शल आर्ट​​​​​ गतका शुरू हुआ ही था कि झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके चलते गतका बीच में ही बंद करना पड़ा।
बारिश बंद होने के बाद मंच से पानी निकाला गया। भीग चुकी कुर्सियों और सोफे हटाकर नई कुर्सियां लगाई गई। इस सबके चलते चार बजे शुरू होने वाला कार्यक्रम लेट हो गया।

खबरें ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14