Prabhat Times
जालंधर। डिप्स संस्थानों के पूर्व विद्यार्थी आज देश-विदेश में अपनी मेहनत, प्रतिभा और उत्कृष्ट शिक्षा के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए डिप्स के विद्यार्थियों ने न केवल अपने परिवार और संस्थान का नाम रोशन किया है, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने हैं।
इन सफल विद्यार्थियों में नवदीप कौर (आई.डी.बी.आई बैंक), महिमा चौधरी (क्रेडिट एनालिस्ट, कनाडा), संजना (फाइनेंशियल एडवाइज़र, कनाडा), सुखमनजोत (फिजियोथेरेपिस्ट), महकप्रीत कौर (रजिस्टर्ड नर्स, ऑस्ट्रेलिया), तानिया (अर्ली चाइल्डहुड एजुकेटर, कनाडा), खुशी शर्मा (नर्स, ऑस्ट्रेलिया), डॉ. राघव नय्यर, कोमलप्रीत कौर (ऑप्टोमेट्रिस्ट टेक्नीशियन, कनाडा), डॉ. आशीष, डॉ. गीतिका, डॉ. रवनीत, डॉ. विशाल, दमन सिंह (रियल एस्टेट कंसल्टेंट, न्यूज़ीलैंड), अजयपाल (टेक्नोलॉजी कंसल्टेंट, यूएसए), नितिश मिनास (कमर्शियल अकाउंट्स मैनेजर, कनाडा), अर्शदीप (अर्ली चाइल्डहुड एजुकेटर, कनाडा), रविंदर सिंह (सुपरवाइज़र, कनाडा), शिवांगी (अर्ली चाइल्डहुड टीचिंग, कनाडा) तथा सिमरन (असिस्टेंट डायरेक्टर, मल्टीनेशनल कंपनी, कनाडा) जैसे अनेक नाम शामिल हैं।
डिप्स संस्थानों के विद्यार्थी केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि खेलों और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें एक आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और वैश्विक नागरिक के रूप में तैयार करना है।
डिप्स अपने विद्यार्थियों को आधुनिक स्मार्ट कक्षाएँ, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ, समृद्ध पुस्तकालय, खेल सुविधाएँ तथा रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरक वातावरण प्रदान करता है। यही कारण है कि यहाँ से निकलने वाले विद्यार्थी विश्व के विभिन्न देशों में उच्च पदों पर कार्य करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर तरविंदर सिंह ने कहा कि हमें अभिभावकों का सदैव सहयोग और विश्वास मिलता रहा है, जो हमें उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रेरित करता है।
सीएओ रमनीक सिंह ने सभी प्रिंसिपलों और शिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ही विद्यार्थियों की सफलता का आधार है। वहीं सीएओ जशन सिंह ने डिप्स परिवार को इन उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी।
सीएओ रामनीक सिंह ने डिप्स के इन होनहार उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे डिप्स परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
डिप्स संस्थान आज शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता का पर्याय बन चुका है। यहाँ दी जाने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर कर रही हैं और डिप्स का नाम देश-विदेश में गौरव के साथ स्थापित कर रही हैं।
———————————————–


ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।










