Prabhat Times
जालंधर। डिप्स स्कूल के एमडी तरविन्द्र सिंह राजू को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जलालाबाद पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में इनवेस्टीगेशन जॉइन करने के पश्चात तरविन्द्र राजू वापस जालंधर लौट रहे हैं।
तरविन्द्र राजू का कहना है कि राजनीतिक दबाव में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता द्वारा फैक्ट्स हाईड करके पुलिस को गुमराह किया गया।
बता दें कि आज सुबह जलालाबाद पुलिस ने जालंधर में रेड करके डिप्स स्कूल के एमडी तरविन्द्र राजू को हिरासत में ले लिया। तरविन्द्र राजू की गिरफ्तारी की खबर शहर में फैल गई। लेकिन कुछ घण्टे बाद ही स्थिति स्पष्ट हो गई है।
सीनीयर एडवोकेट मनदीप सचदेवा ने बताया कि तरविन्द्र राजू पर आरोप गल्त हैं। एडवोकेट मनदीप सचदेवा ने बताया कि दरअसल में शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत दी गई है, उसमें कई फैक्ट्स हाईड किए गए। सचदेवा ने बताया कि इस मामले में पहले भी दो बार पुलिस इनवेस्टीगेशन हो चुकी है।
एडवोकेट मनदीप सचदेवा ने बताया कि ईशान मक्कड़ पक्ष द्वारा पहली शिकायात 4 मार्च 2024 को जलालाबाद में दी गई थी। जिसे जांच के पश्चात 16 अगस्त 2024 को आरोप साबित न होने पर फाईल कर दिया गया।
इसके पश्चात इसी मामले में शिकायतकर्ता पक्ष द्वारा 24 जनवरी 2025 को डीजीपी ऑफिस में शिकायत दी गई। जिसकी जांच एडीजीपी स्तर के अधिकारी ने की और 8 सितंबर 2025 को उक्त शिकायत भी फाईल कर दी गई।
दोनो शिकायतों की जांच में इनवेस्टीगेशन ऑफिसर द्वारा दोनो पक्षों द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों के आधार पर रिपोर्ट दी गई कि आरोप गल्त हैं।
एडवोकेट मनदीप सचदेवा ने बताया कि इस मामले में याचिका हाईकोर्ट में भी लंबित है। उनके द्वारा 16 मार्च 2026 को तरविन्द्र राजू पक्ष द्वारा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
जिस पर 23 मार्च 2026 को अदालत ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने रातों रात केस दर्ज कर दिया और रेड कर दी।
एडवोकेट मनदीप सचदेवा के मुताबिक तरविन्द्र राजू द्वारा इस मामले के सारा दस्तावेज जलालाबाद पुलिस को दिखाए गए। जिसके पश्चात जलालाबाद पुलिस ने दस्तावेजों की तुरंत पड़ताल के बाद तरविन्द्र राजू को गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि इनवेस्टीगेशन जॉइन करने के पश्चात जाने दिया।
इस बाबत तरविन्द्र राजू से बात की गई तो उन्होनें आरोपों को गल्त बताया। तरविन्द्र राजू ने कहा कि तड़कसार पुलिस आई तो उन्होनें पुलिस का सहयोग किया।
पुलिस द्वारा उनके दस्तावेज देखने के पश्चात उन्हें इनवेस्टीगेशन जॉइन करने के पश्चात आने दिया। वे दोपहर बाद तक वापस जालंधर लौट आएंगे।
———————————————–


ये भी पढ़ें
- …अब 14.2 किलो नहीं सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ इतनी गैस! LPG संकट के बीच सरकार का ‘प्लान-बी’
- बड़ी राहत! LPG को लेकर सरकार ने दिए ये अहम आदेश
- पिछली सरकारों की नाकामी से बंद हो गए थे सांस्कृतिक मेले, अब ‘रंगला पंजाब’ के रंग दिखाई देने लगे हैं: मान
- सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।









